फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: हाईकोर्ट से अमोल कीर्तिकर को झटका, लोकसभा चुनाव में वायकर की जीत को चुनौती देने वाली याचिका खारिज

Thu, 19 Dec 2024 01:08 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।

सार

Maharashtra: बॉम्बे हाईकोर्ट से शिवसेना (यूबीटी) के नेता अमोल कीर्तिकर को झटका लगा है।  कोर्ट ने मुंबई उत्तर पश्चिम सीट पर लोकसभा चुनाव में शिवसेना के रवींद्र वायकर की जीत को चुनौती देने वाली उनकी याचिका खारिज कर दी है। उधर, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज आरएसएस संस्थापक हेडगेवार के स्मारक का दौरा किया। 
विज्ञापन
अमोल कीर्तिकर और रवींद्र वायकर - फोटो : चुनाव आयोग हलफनामा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉम्बे हाईकोर्ट ने गुरुवार को शिवसेना (यूबीटी) के उम्मीदवार अमोल कीर्तिकर की उस याचिका को खारिज कर दिया,जिसमें उन्होंने शिवसेना नेता रवींद्र वायकर के लोकसभा चुनाव में जीत को चुनौती दी थी। कीर्तिकर ने याचका में अनुरोध किया था कि वायकर की जीत को 'अमान्य' घोषित किया जाए और इसे रद्द किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने खुद को मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से विजेता घोषित करने की मांग की थी। 

विज्ञापन

 
जस्टिस संदीप मरणे की एकल पीठ ने कीर्तिकर की याचिका को खारिज किया। उद्धव ठाकरे गुट के नेता कीर्तिकर ने अपनी याचिका में दावा किया था कि मतगणना के दिन उन्होंने दोबारा मतगणना की मांग थी, क्योंकि उन्हें मतगणना में कुछ गड़बड़ी का शक था। वायकर इस लोकसभा सीट पर महज 48 मतों के अंतर से वायकर से चुनाव हार गए थे। वायकर को 452,644 वोटम मिले थे, जबकि कीर्तिकर को 452,596 वोट मिले थे। 
 
वायकर का दावा था कि चुनाव प्रक्रिया में कुछ गंभीर गड़बड़ियां हुई हैं, जिससे चुनाव नतीजे प्रभावित हुए। उन्होंने यह भी कहा था कि 333 पहचान न किए गए लोगों ने असली मतदाताओं की जगह वोट डाले, जिससे चुनाव परिणाम पर बड़ा असर पड़ा। इसके अलावा, उन्होंने चुनाव आयोग के अधिकारियों पर मतगणना प्रक्रिया के दौरान नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया था। कीर्तिकर ने यह भी कहा था कि मतगणान के समय चुनाव अधिकारी ने भेदभावपूर्ण रवैया अपनाया, जिससे पूरी प्रक्रिया पर सवाल उठते हैं। उन्होंने अदालत से यह भी अनुरोध किया था कि मतगणना की पूरी वीडियो रिपोर्डिंग पेश की जानी चाहिए। लेकिन हाईकोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी।  
विज्ञापन


फडणवीस-शिंदे ने किया हेडगेवार के स्मारक का दौर
वहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज सुबह नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ  (आरएसएस) के संस्थापक के.बी. हेडगेवार के स्मारक पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने आरएसएस के दूसरे सरसंघचालक एम.एस.गोलवलकर के स्मारक पर भी श्रद्धांजलि दी। 

इस दौरान राज्य विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर, विधान परिषद की उप सभापति नीलम गोरे और सत्तारूढ भाजपा व शिंदे गुट की शिवसेना के कई विधायक मौजूद थे। सभी हेडगेवार और गोलवलकर के स्मारकों पर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने संघ के पदाधिकारियों से भी मुलाकात की, जिन्होंने उन्हें आरएसएस के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी। महाराष्ट्र विधानसभा का शीतकालीन सत्र इस समय नागपुर में चल रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें