फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hate Crime: मानवाधिकारों की दुहाई देने वाले अमेरिका में बढ़े घृणा अपराध, एफबीआई की रिपोर्ट में खुलासा

Tue, 14 Mar 2023 12:10 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रिपोर्ट में बताया गया है कि कुल घृणा अपराध में से 64.5 प्रतिशत पीड़ितों को रंगभेद और जातीयता के चलते घृणा अपराध झेलना पड़ा। एफबीआई की रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ है कि अमेरिका में सिख समुदाय और यहूदियों के खिलाफ घृणा अपराध के मामले बढ़े हैं।
विज्ञापन
अमेरिका में बढ़े घृणा अपराध के मामले - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका अक्सर दुनिया भर में मानवाधिकारों की दुहाई देता है लेकिन एफबीआई की ताजा रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। दरअसल रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमेरिका में घृणा अपराध 12 फीसदी तक बढ़ गए हैं। अमेरिका के फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन की सालाना रिपोर्ट में बताया गया है कि साल 2021 में अमेरिका में घृणा अपराधों में 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। खास बात ये है कि कुल घृणा अपराधों में से 64 फीसदी अपराध रंगेभेद संबंधी हैं। 

विज्ञापन


क्या कहती है एफबीआई की रिपोर्ट
रिपोर्ट के अनुसार, साल 2020 में अमेरिका में घृणा अपराध के 8120 मामले दर्ज किए गए थे, जबकि 2021 में इनकी संख्या बढ़कर 9065 हो गई है। अमेरिका में हुए कुल अपराधों में से 43.2 फीसदी अपराध धमकी देने से संबंधित थे। रिपोर्ट में बताया गया है कि कुल घृणा अपराध में से 64.5 प्रतिशत पीड़ितों को रंगभेद और जातीयता के चलते घृणा अपराध झेलना पड़ा। वहीं 15.9 फीसदी लोगों को पुरुष या महिला होने के नाते घृणा अपराध का सामना करना पड़ा। 14.1 फीसदी घृणा अपराध धार्मिक कारणों से हुए।  

ये भी पढ़ें- Hate Crime: अमेरिका में सिख और यहूदी घृणा अपराध से सर्वाधिक पीड़ित, धार्मिक भेदभाव के होते हैं शिकार
विज्ञापन


एफबीआई की रिपोर्ट में बताया गया है कि 43 फीसदी मामलों में धमकाने, 35 फीसदी मामले हल्की मारपीट और 20.1 फीसदी मामले गंभीर नुकसान पहुंचाने से संबंधित रहे। इनमें 18 हत्याएं और बलात्कार के मामले शामिल हैं। 3817 मामले संपत्ति के खिलाफ घृणा अपराध और 71 फीसदी मामले तोड़फोड़ से जुड़े हैं। 
विज्ञापन


धार्मिक आधार पर भी हो रहा घृणा अपराध
एफबीआई की रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ है कि अमेरिका में सिख समुदाय और यहूदियों के खिलाफ घृणा अपराध के मामले बढ़े हैं। एफबीआई की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2021 में धर्म संबंधित कुल 1005 घृणा अपराध दर्ज किए गए। इनमें से 31.9 प्रतिशत घृणा अपराध की घटनाएं यहूदियों के खिलाफ और 21.3 प्रतिशत सिख समुदाय के खिलाफ दर्ज की गईं। मुस्लिमों के खिलाफ घृणा अपराध की घटनाएं 9.5 फीसदी थी, वहीं कैथोलिक लोगों के खिलाफ घृणा अपराध के मामले 6.1 फीसदी दर्ज हुए। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें