फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prajwal Revanna: प्रज्ज्वल बोले- पूछताछ में शामिल होने के लिए बंगलूरू में नहीं, सच्चाई जल्द ही सामने आएगी

Wed, 01 May 2024 04:31 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

इससे पहले जनता दल (सेक्युलर) के विधायक एचडी रेवन्ना, उनके बेटे और हासन से सांसद प्रज्ज्वल रेवन्ना को विशेष जांच दल (एसआईटी) ने मंगलवार को नोटिस जारी किया था। नोटिस कथित यौन उत्पीड़न के मामले में जारी किया गया था। दोनों को जांच के लिए एसआईटी के सामने पेश होने को कहा गया था।
विज्ञापन
प्रज्वल रेवन्ना - फोटो : Instagram/iprajwalrevanna
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विवादों में फंसे प्रज्ज्वल रेवन्ना की पहली  प्रतिक्रिया सामने आई है। हासन से JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना ने ट्वीट किया कि चूंकि मैं पूछताछ में शामिल होने के लिए बंगलूरू में नहीं हूं, इसलिए मैंने अपने वकील के माध्यम से CID बेंगलुरु को सूचित कर दिया है। सच्चाई जल्द ही सामने आएगी। प्रज्ज्वल का नाम 'अश्लील वीडियो' मामले में सामने आया है।

विज्ञापन




इससे पहले जनता दल (सेक्युलर) के विधायक एचडी रेवन्ना, उनके बेटे और हासन से सांसद प्रज्ज्वल रेवन्ना को विशेष जांच दल (एसआईटी) ने मंगलवार को नोटिस जारी किया था। नोटिस कथित यौन उत्पीड़न के मामले में जारी किया गया था। दोनों को जांच के लिए एसआईटी के सामने पेश होने को कहा गया था।
विज्ञापन


महिला की शिकायत पर मामला दर्ज
दरअसल, रेवन्ना के घर में काम करने वाली एक महिला की शिकायत पर रविवार को हासन जिले के होलेनरसिपुरा थाने में एक मामला दर्ज किया गया था। पिता-पुत्र पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354ए (यौन शोषण), 354डी (पीछा करना), 506 (धमकी) और 509 (महिला की गरिमा का अपमान) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई थी
कई वीडियो वायरल होने के बाद प्रज्ज्वल रेवन्ना से जुड़े कथित सेक्स स्कैंडल की जांच के लिए मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई। जांच का जिम्मा आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) बीके सिंह को सौंपा गया।
विज्ञापन


प्रज्ज्वल रेवन्ना देश में नहीं
इस बीच खबर है कि प्रज्ज्वल रेवन्ना देश में नहीं हैं। बताया जा रहा है कि 26 अप्रैल को कर्नाटक में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के बाद वह विदेश चले गए। प्रज्ज्वल रेवन्ना हासन लोकसभा क्षेत्र से भाजपा-जद (एस) गठबंधन के उम्मीदवार हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें