फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Polls: राहुल गांधी ने बेरोजगारी पर भाजपा को घेरा, अग्निवीर योजना को भी दिखेगा असर

Mon, 30 Sep 2024 03:09 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राहुल गांधी ने हरियाणा की अपनी विजय संकल्प यात्रा के दौरान अग्निवीर योजना पर सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अग्निवीर योजना सेना के जवानों की पेंशन चोरी करने का तरीका है। पेंशन के मुद्दे पर पहले ही सरकार कटघरे में है।
विज्ञापन
Haryana Polls - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा हरियाणा चुनाव को पूरी तरह भावनात्मक मुद्दों के इर्द-गिर्द मोड़ने की कोशिश कर रही है। भाजपा के शीर्ष नेताओं से लेकर निचले स्तर तक के नेता धारा 370, राम मंदिर, वक्फ बोर्ड कानून में बदलाव, एक देश एक चुनाव और जनसंख्या नियंत्रण जैसे मुद्दों पर जनता को आकर्षित करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन बेहद कांटे की लड़ाई वाले इस चुनाव में सोमवार को राहुल गांधी ने रोड शो कर कांग्रेस के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। उन्होंने केंद्र-राज्य सरकार को बेरोजगारी के मुद्दे पर घेरा। नौकरियों में कमी के लिए उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया। इसके पहले के दौरे में भी राहुल गांधी ने हरियाणा के युवाओं के डंकी रूट पर जाने को लेकर बयान दिया था जिस पर खूब चर्चा हुई थी। इससे हरियाणा के युवाओं के बीच बेरोजगारी एक बार फिर बड़ा मुद्दा बनकर उभर सकता है। 

विज्ञापन


राहुल गांधी ने हरियाणा की अपनी विजय संकल्प यात्रा के दौरान अग्निवीर योजना पर सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अग्निवीर योजना सेना के जवानों की पेंशन चोरी करने का तरीका है। पेंशन के मुद्दे पर पहले ही सरकार कटघरे में है। यदि कांग्रेस इस मुद्दे को निचले स्तर तक पहुंचाने में सफल रहती है तो युवाओं पर इसका अच्छा असर हो सकता है जो अग्निवीर योजना को अपनी सेना की नौकरी में जाने के अवसर को सीमित करने वाले प्रयास की तरह देख रहे हैं। 

दरअसल, कांग्रेस यह समझ रही है कि यदि चुनाव भावनात्मक मुद्दों की तरफ मुद्दे तो उसे इसका नुकसान हो सकता है। इसे देखते हुए पार्टी ने अपने सबसे लोकप्रिय नेता राहुल गांधी को चुनाव के बेहद अहम क्षणों में उतारकर लोगों को मूल मुद्दों से जोड़कर रखने की रणनीति अपनाई है। हरियाणा में पांच अक्टूबर को मतदान से ठीक पहले इन मुद्दों पर जोर देना बताता है कि वह इन्हीं जमीनी मुद्दों पर जनता से समर्थन की उम्मीद कर रही है। 
विज्ञापन


जमीनी मुद्दों पर जीतेंगे चुनाव: कांग्रेस
कांग्रेस नेता ऋतु चौधरी ने अमर उजाला से कहा कि भाजपा धर्म के मुद्दे उठाकर लोगों को गुमराह करने का काम करती है लेकिन हमने उसे उन्हीं मुद्दों पर घेरने का काम किया है, जिसके लिए जनता सरकार चुनती है। उन्होंने कहा कि लोग सरकार से नौकरी, सड़क, बिजली, पानी और किसान अपनी फसलों के उचित मूल्य पाने की उम्मीद करते हैं। लेकिन भाजपा दूसरे मुद्दे उठाकर इन असली मुद्दों से भागना चाहती है। लेकिन हम जनता के बीच जमीनी मुद्दे ही उठा रहे हैं और इन्हीं के दम पर जीत हासिल करेंगे। 

भाजपा अपना रही ये रणनीति
भाजपा को भी इस बात का एहसास है कि अग्निवीर योजना उसे हरियाणा में नुकसान पहुंचा सकती है। यही कारण है कि गृहमंत्री अमित शाह ने चुनावी सभा के दौरान हर अग्निवीर युवा को पेंशन वाली नौकरी देने की घोषणा कर दी है। भाजपा ने हरियाणा में पांच लाख सरकारी नौकरी देने का भी वादा किया है। भाजपा नेता लगातार इस बात का प्रचार कर रहे हैं कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार में युवाओं को पर्ची और खर्ची पर नौकरी मिलती थी, लेकिन जब से भाजपा सत्ता में आई है, युवाओं को 'बिना पर्ची, बिना खर्ची' नौकरी मिल रही है। भाजपा का यह मुद्दा एक वर्ग के युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है। पार्टी को इसका लाभ भी मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें