फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Exclusive: VHP ने G-20 सम्मेलन को बताया राष्ट्रीय गौरव, बाधा न डालने का किया वादा, पर यात्रा निकालने पर अड़ी

अमित शर्मा
Updated Mon, 28 Aug 2023 02:14 PM IST

सार

विहिप प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि यात्रा में किसी भी अराजक तत्व के शामिल न होने देने के लिए पर्याप्त जांच-पड़ताल की जा रही है। यात्रा में किसी व्यक्ति के पास कोई हथियार नहीं होगा और यात्रा से किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं पैदा होगी, इसका प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वीएचपी। - फोटो : Amar Ujala


विहिप के संयुक्त महामंत्री डॉ. सुरेंद्र जैन ने अमर उजाला से कहा कि यह बात पहले दिन से स्पष्ट है कि जी-20 के कार्यक्रम को देखते हुए इस बार ब्रज मंडल की यात्रा में दूसरे राज्यों से किसी को मेवात न आने के लिए अनुरोध किया गया है। इसलिए बाहरी लोगों की मेवात की ओर आवाजाही रोककर क्षेत्र में दहशत जैसा माहौल होने का गलत संकेत दिया जा रहा है। इससे लोगों में भ्रम फैल रहा है। इससे बचना चाहिए। 

 

यात्रा शांतिपूर्ण रहे, इसके लिए पुलिस से सहयोग की अपेक्षा

उन्होंने कहा कि यात्रा में केवल मेवात के स्थानीय सर्व हिंदू समाज के लोग शामिल होंगे। नल्हड़ महादेव मंदिर से यात्रा शुरू कर धार्मिक यात्रा को पूरा किया जाएगा। ऐसा करने के लिए उन्हें किसी बाहरी व्यक्ति या संस्था से अनुमति लेने की कोई आवश्यकता नहीं है। उनकी ओर से यात्रा पूरी तरह शांति और सद्बाव के साथ निकाली जाएगी, इसकी पूरी व्यवस्था की गई है। यात्रा के शांतिपूर्ण समापन के लिए हरियाणा पुलिस के सहयोग की अपेक्षा है। 


डॉ. सुरेंद्र जैन ने कहा कि  31 जुलाई को हुई हिंसा पर हरियाणा पुलिस ने ठीक कार्रवाई की है। लेकिन मेवात में हिंसा करके राजस्थान में छिपने वाले अपराधियों पर अभी तक कार्रवाई नहीं हो पाई है। हालांकि, वे पुलिस की शुरुआती जांच से पूरी तरह संतुष्ट हैं। इस समय भी मेवात में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।


यात्रा में अराजकता रोकने के लिए की जा रही जांच-पड़ताल

विहिप प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि मेवात के लोग ब्रजमंडल की यात्रा निकालेंगे, जबकि दूसरे क्षेत्रों के लोग अपने-अपने घरों में या स्थानीय मंदिरों में पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। उन्होंने कहा कि यात्रा में किसी भी अराजक तत्व के शामिल न होने देने के लिए पर्याप्त जांच-पड़ताल की जा रही है। यात्रा में किसी व्यक्ति के पास कोई हथियार नहीं होगा और यात्रा से किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं पैदा होगी, इसका प्रयास किया जा रहा है। लेकिन यात्रा निकालने वालों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next