फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

हरियाणा का 'ट्रेजडी किंग': सीएम बनने के लिए मोदी से टक्कर लेने को हैं आमदा, सियासत के चक्कर में दांव पर लगा रहे बेटे की सांसदी!

जितेंद्र भारद्वाज
Updated Sat, 26 Mar 2022 06:30 PM IST

सार

प्रदेश की राजनीतिक नब्ज को पहचानने वाले वरिष्ठ पत्रकार रविंद्र कुमार सैनी कहते हैं, बीरेंद्र का अचानक सक्रिय होना, किसी दबाव वाली राजनीति का हिस्सा हो सकता है। चूंकि उन्होंने अभी पत्ते नहीं खोले हैं, इसलिए महज आंकलन पर आगे बढ़ा जा सकता है। उनके सामने अपने सांसद बेटे को राजनीति में स्थापित करने की चुनौती है। उचाना, जहां पर उन्होंने शक्ति प्रदर्शन किया है, वहां से मौजूदा डिप्टी सीएम और जजपा प्रमुख दुष्यंत चौटाला विधायक हैं...
विज्ञापन
विज्ञापन
चौधरी बीरेंद्र सिंह के साथ अभय सिंह चौटाला - फोटो : Agency


दूसरा, पंजाब में आम आदमी पार्टी की प्रचंड जीत के बाद उन्हें लगता है कि एक बार दोबारा से 'सीएम' की दौड़ में शामिल होना चाहिए। उनके मंच से आप के राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने कहा, यदि वे 'आप' में आते हैं तो उनके सारे सपने पूरे हो जाएंगे। उन्होंने चौधरी बीरेंद्र सिंह को आप में शामिल होने का निमंत्रण दे दिया। इस पर बीरेंद्र सिंह ने कहा कि 'स्वागत की धार काढनी है मन्नै, स्वागत तैं आगे की कोई बात करो'। यहां पर उनकी बात का मतलब समझा जा सकता है कि वे राजनीतिक करियर में क्या चाह रहे हैं। प्रदेश में भाजपा से जुड़े एक नेता ने कहा, शुरू में अमित शाह को लगा था कि बीरेंद्र सिंह के पीछे बड़ा जाट वोट बैंक है। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में इस बात की पोल खुल गई।

भाजपा को असलियत मालूम है, कौन कितने पानी में है?

रोहतक में भाजपा के एक वरिष्ठ कार्यकर्ता कहते हैं, पांच राज्यों के चुनाव परिणामों के बाद भी अगर चौ. बीरेंद्र सिंह को कोई मुगालता है तो वे खुद ही समझें। भाजपा, संगठन की बात करती है। चेहरे को तव्वजो नहीं मिलती। भाजपा एक परिवार की पार्टी नहीं है। आरएसएस जैसा बड़ा संगठन, पार्टी की गतिविधियों पर नजर रखता है। बीरेंद्र सिंह के पार्टी छोड़ने से किसी को कोई नुकसान नहीं होगा। वे अपने बेटे को मंत्री बनवाना चाहते हैं, इसलिए शक्ति प्रदर्शन कर पार्टी पर दबाव डाल रहे हैं। पार्टी तो पिछले दो लोकसभा चुनाव में उनका जनाधार देख कर चुकी है। अगर अब वे राजनीति को 'लव एंड वॉर' समझकर आत्मघाती कदम उठाना चाह रहे हैं तो उसके नुकसान के जिम्मेदार भी वही होंगे। उनके सांसद बेटे बृजेंद्र सिंह ने अपने पिता के आप में शामिल होने की संभावनाओं को ठीक नहीं बताया है। उनका कहना है, जींद में चौधरी बीरेंद्र सिंह के सार्वजनिक जीवन में 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next