फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्षवर्धन की राज्यों से अपील, 'तंबाकू और सार्वजनिक जगहों पर थूकने पर लगे रोक'

Fri, 15 May 2020 05:02 PM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना वायरस समेत कई बड़ी बीमारियों के खतरे को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने राज्य सरकारों से अपील की है। मंत्री ने केन्द्र शासित प्रदेशों और सभी राज्यों से तंबाकू उत्पादों की बिक्री को बंद करने की अपील की है। इसके साथ ही उन्होंने राज्यों से सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर रोक लगाने की भी अपील की है।

विज्ञापन


हर्षवर्धन ने सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों को इस मामले में पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने कहा कि धूम्ररहित तंबाकू खाने वाले लोगों को सार्वजनिक जगहों पर थूकने की आदत होती है। उन्होंने पत्र में लिखा की थूकने की आदत के कारण कोविड-19, टीबी, स्वाइन फ्लू, इन्सेफ्लाइटिस जैसी बीमारी फैलने का खतरा बढ़ जाता है।

उन्होंने कहा, ‘‘ धूम्ररहित तंबाकू उत्पादों से वातावरण में गंदगी पैदा होती है, जिससे बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ जाता है।" उन्होंने आगे कहा, "खुदरा दुकानें, जहां गुटखे की बिक्री होती है, वहां बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होते हैं और इससे भी कोरोना वायरस फैलने का खतरा बढ़ता है।’’
विज्ञापन


11 मई को लिखे पत्र में केंद्रीय मंत्री ने तंबाकू के इस्तेमाल को दुनियाभर में सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए एक बड़ा खतरा बताया है।

उन्होंने कहा कि भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने भी लोगों से गुटखा का सवेन करने से बचने और सार्वजनिक स्थानों पर उसे ना थूकने की अपील की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें