फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्दिक पटेल के चुनाव लड़ने पर पूर्व सहयोगी बांभणिया का दावा, बताया यहां से लड़ेंगे चुनाव

Wed, 06 Feb 2019 03:19 PM IST
Shani Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
hardik patel
विज्ञापन
पाटीदार नेता हार्दिक पटेल के लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद उनकी सीट को लेकर कयासों का बाजार गर्म है। मगर इन कयासों से इतर हार्दिक के पूर्व करीबी और सहयोगी दिनेश बांभणिया ने दावा किया है कि हार्दिक गुजरात विधानसभा उपचुनाव लड़ सकते हैं। वह पाटीदारों के गढ़ कहे जाने वाले ऊंझा सीट से चुनावी ताल ठोक सकते हैं। इस सीट से हाल ही में कांग्रेस विधायक आशाबेन पटेल ने इस्तीफा दिया है।
विज्ञापन


2015 में हार्दिक के गुमशुदगी के दौरान आधी रात को कोर्ट का दरवाजा खटखटाने वाले और राजद्रोह ममले के सह आरोपी दिनेश बांभणिया के मुताबिक पिछले विधानसभा चुनाव में हार्दिक ने कांग्रेस के टिकट के लिए एक सूची सौंपी थी, उसमें आशाबेन का भी नाम था। बांभणिया की मानें तो हार्दिक कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे क्योंकि वह राहुल गांधी को पसंद करते हैं। हार्दिक ने आंदोलन के दौरान सहयोगियों से कहा था कि चुनाव की उम्र पूरी हो जाने पर वह टंकारा या ऊंझा से चुनाव लड़ेंगे। ऊंझा की सीट हार्दिक के इशारे पर ही खाली कराई गई है।

हार्दिक ने वीडियो में कहा- लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

राजस्थान से जारी हुए वीडियो में हार्दिक ने कहा कि वह निश्चित तौर पर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे क्योंकि दीदी ने मोदी सरकार को हटाने और संविधान को बचाने की लड़ाई छेड़ दी है। बांभणिया ने हार्दिक पर आंदोलन का इस्तेमाल करके अपना राजनीतिक स्वार्थ  पूरा करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें