फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडी कांड के बाद हार्दिक पटेल की सफाई- नामर्द नहीं हूं, फंसाने के लिए खर्च हो रहे करोड़ों

Tue, 14 Nov 2017 12:22 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
हार्दिक पटेल
विज्ञापन
गुजरात चुनाव से ठीक पहले पाटीदार नेता हार्दिक पटेल की कथित सीडी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। सीडी पर विवाद बढ़ने के बाद हार्दिक पटेल ने अपनी सफाई में कहा है कि अभी मेरी शादी नहीं हुई है और मैं नामर्द भी नहीं हूं। हार्दिक ने आगे बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह गंदी राजनीति पर आ गए हैं। हार्दिक ने कहा कि मुझे पहले से जानकारी थी कि बीजेपी चुनाव से पहले ऐसा कुछ करेगी, यह सब बीजेपी ने राजनीतिक लाभ लेने के लिए किया है।
विज्ञापन


गुजरात में कथित सीडी सामने आने के बाद बोले हार्दिक पटेल- जिसे जो करना हो कर ले

सोमवार (13 नवंबर) को सोशल मीडिया और चैनलों पर दिखाए जा रहे एक वीडियो के साथ दावा किया गया कि उसमें एक लड़की के साथ होटल में दिख रहा शख्स हार्दिक पटेल है। मई 2016 की तारीख वाले उस वीडियो के सामने आने के तुरंत बाद हार्दिक ने ट्वीट करके कहा था अब गंदी राजनीति की शुरुआत हो गई है। मुझे बदनाम कर लो कोई फर्क नहीं पड़ेगा,लेकिन गुजरात की महिलाओं का अपमान किया जा रहा हैं।

बता दें कि कथित सीडी को लेकर काफी दिनों से गुजरात में हंगामा मचा हुआ है। कुछ दिन पहले ही पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने दावा किया था कि कुछ दिनों में भाजपा के द्वारा उनकी फर्जी सीडी सामने लाई जा सकती है।
विज्ञापन


जिसको जो करना हैं कर ले,पीछे हटने वाला नहीं हूँ।जम के लड़ने वाला हूँ।२३साल का हार्दिक अब बड़ा हो रहा हैं।मुझे बदनाम करने में करोड़ों का ख़र्च किया जाता हैं।— Hardik Patel (@HardikPatel_) November 13, 2017
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें