महाराष्ट्र में चोरों ने 25 फुट की सुरंग खोदकर बैंक को करीब 1 करोड़ रुपये की चपत लगाई है। ये वारदात महाराष्ट्र में बैंक ऑफ बड़ौदा की ब्रांच में हुई, जहां चोरों ने 225 लॉर्क्स में से 30 को तोड़कर लूटपाट की है। पुलिस के मुताबिक इस पूरी वारदात को फिल्मी अंदाज में अंजाम दिया गया है।
चोरी की वारदात को देखा जाए तो इस हॉलीवुड की फिल्म 'द बैंक जॉब' के तरीके से अंजाम दिया गया है। चोरी का खुलासा उस वक्त हुआ जब सुबह करीब 11 बजे बैंक में पहुंचे लोगों ने अपने लॉर्क्स को टूटा हुआ पाया।
पुलिस के मुताबिक अनुभवी अपराधियों ने चोरी की है, जो कई महीनों से इसके लिए साजिश रच रहे थे। नवी मुंबई पुलिस कमिश्नर ने बताया कि चोरों इसी साल मई में बैंक से सटी एक दुकान किराए पर ली थी और वहीं वे सुरंग खोदने में लगे हुए थे।
पढ़ें: यूनियन बैंक की शाखा में चोरों ने लगाया नकब, चोरी में नाकाम
पुलिस ने कहा कि वे लॉकर रूम तक पहुंचने में कामयाब रहे थे, लेकिन अगर वे बाकी ब्लॉक्स में घुस पाते तो करोड़ों रुपये चोरी कर सकते थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक चोर बैंक में कई बार आए और पूरी जगह का निरिक्षण करके गए।