फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Har Ghar Tiranga: मोटरसाइकिलों पर 'सांसदों' की तिरंगा यात्रा, उपराष्ट्रपति दिखाएंगे हरी झंडी

सार

Har Ghar Tiranga: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले दिनों, लोगों से अपील की थी कि वे 13 से 15 अगस्त के बीच अपने घरों पर तिरंगा फहराकर 'हर घर तिरंगा' अभियान में शामिल हों...
विज्ञापन
Har Ghar Tiranga: बाइक रैली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार, भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर 'हर घर तिरंगा' अभियान की जोर-शोर से तैयारी कर रही है। 'आजादी का अमृत महोत्सव' के अंतर्गत सभी राज्यों में 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच हर घर पर 'तिरंगा' फहराया जाएगा। हालांकि अभी से ही देश के विभिन्न हिस्सों में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही हैं। इसमें स्थानीय लोगों के अलावा विभिन्न सरकारी विभाग भी शिकरत करते हैं। इसी कड़ी में तीन अगस्त को संसद सदस्य भी मोटरसाइकिलों पर सवार होकर तिरंगा यात्रा निकालेंगे। इस यात्रा को लाल किला पर उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। संसद सदस्यों की तिरंगा यात्रा का समय सुबह साढ़े आठ बजे रखा गया है। तिरंगा यात्रा, लालकिले से शुरू होकर विजय चौक पर संपन्न होगी।

विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले दिनों, लोगों से अपील की थी कि वे 13 से 15 अगस्त के बीच अपने घरों पर तिरंगा फहराकर 'हर घर तिरंगा' अभियान में शामिल हों। इस अभियान के अंतर्गत देशभर में लगभग 20 करोड़ घरों पर तिरंगा झंडा फहराया जाएगा। यह मुहिम हर नागरिक, विशेषकर युवाओं के मन में देशभक्ति की अखंड ज्योति को और अधिक प्रखर करने का काम करेगी। इस अभियान के तहत विभिन्न राज्यों में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही हैं। केंद्रीय अर्धसैनिक बलों ने भी अपनी तैनाती वाले क्षेत्रों में लोगों को 'हर घर तिरंगा' अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया है। कई जगहों पर 'तिरंगा यात्रा' कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।

अमित शाह ने कहा, 'हर घर तिरंगा' अभियान के जरिए हम अपनी युवा पीढ़ी में तिरंगे के प्रति सम्मान और जुड़ाव को और बढ़ा पाएंगे। इतना ही नहीं, इसके माध्यम से उन्हें आजादी के लिए संघर्ष करने वाले वीरों के त्याग से अवगत करा सकते हैं। राष्ट्रीय ध्वज न सिर्फ हर देशवासी को एकता के सूत्र में बांधता है, बल्कि हमारे अंदर राष्ट्र के प्रति समर्पण के भाव को और भी प्रबल करता है। शाह ने रविवार को लोगों से अपील की है कि दो अगस्त से 15 अगस्त के बीच अपने सोशल मीडिया अकाउंट की 'डीपी' यानी 'प्रोफाइल' तस्वीर में तिरंगे को लगाएं। इसके लिए दूसरे लोगों को भी प्रेरित करें। 'तिरंगा' देश को जोड़ने के साथ-साथ हमारे भीतर राष्ट्र सेवा के लिए खुद को समर्पित करने के भाव जागृत करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें