फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sanjay Raut: उद्धव बोले- देश में बदला लेने की राजनीति चल रही, फणडवीस ने संजय राउत पर कही यह बड़ी बात

Mon, 01 Aug 2022 04:38 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

ठाकरे ने राउत को शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे का कट्टर शिवसैनिक बताया। उन्होंने कहा कि मुझे संजय राउत पर गर्व है। उन्होंने कौन सा अपराध किया है? ठाकरे ने कहा कि वह पत्रकार हैं, शिवसैनिक हैं, निडर हैं और जो उन्हें मंजूर नहीं है, वही बोलते हैं। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रतिशोध की राजनीति के लिए भाजपा पर निशाना साधा।
विज्ञापन
संजय राउत और उद्धव ठाकरे - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पात्रा चॉल भूमि घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छह घंटे से अधिक समय तक पूछताछ के बाद आधी रात को शिवसेना नेता संजय राउत को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, इसके बाद राउत ने दावा किया कि वह निर्दोष हैं और उन्हें फंसाया जा रहा है। वहीं मेडिकल के बाद आज उन्हें  PMLA अदालत में पेश किया गया। इस बीच, शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने संजय राउत के परिजनों से मुलाकात की है। मुलाकात के बाद उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। 

विज्ञापन


केंद्र पर ठाकरे ने लगाया आरोप
संजय राउत के परिवार से मिलने के बाद पूर्व सीएम उद्धव ने कहा कि देश में बदला लेने की राजनीति चल रही है। हमें अपने विरोधियों को जवाब देना होगा। जो भी हमारे खिलाफ बोलेगा, उसे बताना होगा कि हम क्या हैं? उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र के साथ खिलावाड़ हो रहा है। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि केंद्रीय एजेंसियों के जरिए हमें परेशान किया जा रहा है। जो भी उनका विरोध कर रहा है, उसे जेल में डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो झुक जाए, वो शिवसैनिक नहीं हो सकता।

इस दौरान उद्धव ठाकरे ने हाल ही में आई फिल्म पुष्पा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 'पुष्पा' में एक डायलॉग है- 'झुकेगा नहीं'। असली शिवसैनिक जो झुकेगा नहीं वो संजय राउत हैं। जो कहते थे वो झुकेंगे नहीं, आज वो सब तरफ हैं। यह बालासाहेब द्वारा दिखाया गया निर्देश नहीं है।
विज्ञापन


बालासाहेब के कट्टर शिवसैनिक हैं राउत
 इस दौरान ठाकरे ने राउत को शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे का कट्टर शिवसैनिक बताया। उन्होंने कहा कि मुझे संजय राउत पर गर्व है। उन्होंने कौन सा अपराध किया है? ठाकरे ने कहा कि वह पत्रकार हैं, शिवसैनिक हैं, निडर हैं और जो उन्हें मंजूर नहीं है, वही बोलते हैं। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रतिशोध की राजनीति के लिए भाजपा पर निशाना साधा।

उद्धव ठाकरे ने संजय राउत के परिवार से की मुलाकात
गौरतलब है कि इससे पहले महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने संजय राउत के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने राउत की मां से गले लग कर उन्हें ढाढ़स बढ़ाया। उन्होंने राउत की पत्नी और बेटी से भी मुलाकात की।

सबूतों के आधार पर ईडी ने की कार्रवाई- देवेंद्र फडणवीस
वहीं, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने संजय राउत पर ईडी की कार्रवाई को लेकर बयान दिया है। उन्होंने सोमवार को कहा कि प्रवर्तन निदेशालय ने सबूतों के आधार पर शिवसेना नेता संजय राउत के खिलाफ कार्रवाई की है। उन्होंने ये बयान दक्षिणी मुंबई में मंत्रालय की मीटिंग के बाद दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें