प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को 76 वर्ष के हो गए। उनके जन्मदिन के मौके पर दुनियाभर से उन्हें बधाई संदेश मिल रहे हैं। इसी कड़ी में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने भी सोशल मीडिया के जरिए पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। मेलोनी ने अपने संदेश में पीएम मोदी को अपना मित्र बताते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य, ऊर्जा और सफलता की कामना की। इटली की प्रधानमंत्री ने आगे कहा- दोनों देश मिलकर सहयोग और समृद्धि के भविष्य के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने अपने संदेश में भारत और इटली के बीच गहरे दोस्ती के रिश्ते को भी रेखांकित किया।
Buon compleanno al mio amico @narendramodi, a cui auguro salute, energia e successo.
विज्ञापन
Italia e India continuano a rafforzare il loro profondo legame di amicizia, costruendo insieme un futuro di cooperazione e prosperità per le nostre Nazioni. — Giorgia Meloni (@GiorgiaMeloni) September 17, 2026 क्या बोलीं इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी?
मेलोनी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, 'मेरे मित्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य, ऊर्जा और सफलता की कामना करती हूं।' उन्होंने आगे कहा कि इटली और भारत अपने गहरे दोस्ती के रिश्ते को लगातार मजबूत कर रहे हैं और साथ मिलकर सहयोग और समृद्धि का भविष्य बना रहे हैं।विज्ञापन
व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को दी बधाई
इससे पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 76वें जन्मदिन पर बधाई देते हुए शुभकामनाएं भेजीं। उन्होंने दोनों देशों के बीच आपसी संबंधों और हाल ही में दोनों नेताओं के बीच हुई उच्च-स्तरीय मुलाकातों का भी जिक्र किया। इस संदेश में आपसी संबंधों को आगे बढ़ाने में प्रधानमंत्री की सीधी भूमिका का जिक्र किया गया। इसके साथ ही नई दिल्ली और मॉस्को के बीच औपचारिक संबंधों की गहराई को रेखांकित किया गया।
Prime Minister Benjamin Netanyahu:
— Prime Minister of Israel (@IsraeliPM) September 17, 2026
Happy birthday, Narendra!
Prime Minister @narendramodi.
Your leadership has transformed India into a world power.
Together, we have built an unprecedented partnership between our two great democracies.
The friendship between Israel and India… pic.twitter.com/OWT6IsUP6S विज्ञापन
नेतन्याहू ने पीएम मोदी को दी बधाई जन्मदिन की बधाई
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी पीएम मोदी को उनके 76वें जन्मदिन पर बधाई देते हुए शुभकामनाएं भेजीं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक पर एक पोस्ट में लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो, नरेंद्र! आपके नेतृत्व ने भारत को एक विश्व शक्ति में बदल दिया है। हमने मिलकर हमारे दो महान लोकतंत्रों के बीच एक अभूतपूर्व साझेदारी का निर्माण किया है। इस्राइल और भारत के बीच की दोस्ती पहले कभी इतनी मजबूत नहीं रही, और हम इसे मिलकर और भी नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। मैं आपके नेतृत्व, स्वास्थ्य और सफलता से भरे कई और वर्षों की कामना करता हूं।'