वीरेंद्र सहवाग ने चंडीगढ़ छेड़छाड़ के मामले में आरोपियों पर अपने ही अंदाज में हमला बोला है, साथ ही ऐसे लोगों को हद में रहने की सलाह भी दी है।
बराला के पोते पर भी लग चुका है युवती की किडनैपिंग का आरोप, जानिए मामला
वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट करते हुए लिखा कि चंडीगढ़ में पीछा करने वाला मामला शर्मनाक है। इस मामले में बिना किसी दबाव में आए साफ-सुथरी जांच हो। उन्होंने आगे लिखा कि कोई भी हो। अगर कायदे में रहोगे, तभी फायदे में रहोगे।
Chandigarh stalking incident is shameful & a fair probe should be done without any influence. Koi bhi ho,
Kaayde me rahoge,Faayde me rahoge
— Virender Sehwag (@virendersehwag) August 7, 2017
बता दें कि हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे पर आरोप लगा है कि उसने एक लड़की का पीछा किया, उसकी कार को रोका और अगवा करने का प्रयास किया। इस मामले में सुभाष बराला ने कहा कि वर्निका मेरी बेटी की तरह है। उसे न्याय जरूर मिलेगा। विकास के खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई होनी चाहिए। मेरा और बीजेपी का इस मामले से कोई लेना देना नहीं।
छेड़छाड़ केस में पहली बार बोले बराला, 'वर्निका मेरी बेटी, बेटे पर कानून मुताबिक कार्रवाई हो'
गौरतलब है कि वीरेंद्र सहवाग क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद ट्विटर पर काफी सक्रिय हैं। वो अपने ही अंदाज में लोगों को गुदगुदाते रहते हैं। इस गंभीर मामले पर भी उन्होंने अपने ही अंदाज में सबक सिखाया है।