फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक सेना के संरक्षण में रह रहा था ओसामा का बेटा हमजा: भारतीय रक्षा विशेषज्ञ

Sun, 15 Sep 2019 12:48 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ओसामा का बेटा हमजा बिन लादेन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
दुर्दांत आतंकवादी संगठन अलकायदा का सरगना रहे ओसामा बिन लादेन के बेटा हमजा पाक सेना की सुरक्षा में रह रहा था। भारतीय रक्षा विशेषज्ञ एसपी सिन्हा ने कहा कि हो सकता है कि हमजा पाकिस्तानी सेना के संरक्षण में रह रहा हो। हमजा आखिरी बार 2018 में सार्वजनिक तौर पर देखा गया था। 
विज्ञापन


शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमजा के एक ऑपरेशन में मारे जाने की पुष्टि की थी। ट्रंप ने कहा कि इस हाई प्रोफाइल अलकायदा आतंकी को अमेरिका द्वारा आतंकवाद रोधी अभियान के दौरान मार दिया गया था।

सिन्हा ने कहा कि हमजा की मौत एक स्पष्ट संकेत है कि अमेरिका अब पाकिस्तान को बहुत अधिक महत्व नहीं देने वाला है। पाकिस्तान लगातार अमेरिका से मिलने वाले अनुदान का फायदा लेना चाहता है। हमजा की मौत से पाकिस्तान की कोशिशों को जोरदार झटका लगा है। हमजा अपने पिता ओसामा की आतंक वाली राह पर था। हमजा की हत्या यह संकेत देती है कि अमेरिका अब तालिबान की भूमिका को लेकर गंभीर है और पाकिस्तान को कोई अहमियत नहीं दे रहा।
विज्ञापन


एसपी सिन्हा ने कहा कि दुनिया के शक्तिशाली देशों को हाफिज सईद, सैयद सलाहुद्दीन और मसूद अजहर जैसे अन्य आतंकवादियों को भी निशाना बनाना चाहिए। समय आ गया है जब दुनिया के अग्रणी देशों को यह पहचानना होगा कि वैश्विक आतंकवादी कौन हैं। अगर दुनिया को शांति से रखना है तो उन्हें भी निशाना बनाने की जरूरत है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें