फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में मारे गए लोगों की तस्वीरें दिखा चंदा जुटा रहा हाफिज सईद

Mon, 29 Aug 2016 11:48 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
d
विज्ञापन
मुंबई आतंकवादी हमले के मास्टरमाइंड और जमात-उद-दावा प्रमुख हाफिज सईद भारत के खिलाफ नई साजिश रचने की तैयारी में है। भारत विरोधी अपने मंसूबों को अजांम देने के लिए वह कश्मीरियों की मदद के नाम पर पाकिस्तान में चंदा इकट्ठा कर रहा है। चंदा इकट्ठा करने की आड़ में उसने कई नए संगठन और कैंप स्थापित किए हैं।
विज्ञापन

कश्मीरियों की मदद के नाम पर हाफिज के चंदा एकत्र करने के मंसूबों को समझा जा सकता है। हाफिज सईद खुलेतौर पर कश्मीर में आतंकवाद की पैरवी करता रहा है। उसके इस कदम से भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की चिंता और परेशानियां बढ़ गई हैं। 

तहरीक-ए-आजादी-ए-कश्मीर और फलाह ए इंसानियत फाउडेंशन के जरिए जमात-उद-दावा पाकिस्तान में कश्मीरियों की मदद के लिए चंदा उगाह रहा है। कश्मीरियों की मदद के नाम पर चंदा मांगने वाली इन संस्थाओं के लाहौर सहित पाकिस्तान के अन्य शहरों कैंप में हाफिज सईद की तस्वीर वाले पोस्टर और बैनर लगे हैं। इन पोस्टरों-बैनरों में हाफिज के अलावा भारतीय सेना के साथ हुए संघर्ष में मारे गए और गंभीर रूप से घायल हुए कश्मीरियों की तस्वीरें भी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मरहम के नाम पर घाव देने की तैयारी में हाफिज सईद

kashmir protest - फोटो : PTI
ये कैंप भारत विरोधी नारों वाले पोस्टरों से पटे हैं। कैंप में एक ऐसा पोस्टर भी लगा दिखाई दिया, जिसमें लिखा था कि कश्मीर में एक परिवार के खाने के लिए 5 हजार और एक घायल के इलाज के लिए 20 हजार रुपये की आवश्यकता है। ये संगठन बकरीद के मौके पर कुर्बानी के लिए जानवर या मीट दान करने की मांग भी कर रहे हैं। इन पोस्टरों में कहा गया है कि चंदे के जरिए इकट्ठा किए गए मीट को कश्मीर, फिलिस्तीन, म्यांमार, सीरिया सहित पाकिस्तान के पेशावर और थरपारकर में बांटा जाएगा। 

लाहौर पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने शहर में लगे जमात उद दावा के दो कैंप को हटा दिया है। सरकार की ओर से निगरानी सूची में शामिल इन संगठनों की ओर से स्थापित कैंपों को पुलिस ने हटाने का आदेश दे दिया है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें