फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: हेलिकॉप्टर की आपातकालीन लैंडिंग के दौरान सीएम बनर्जी ने किया करीबी लोगों को फोन, हो गई थी चोटिल

Fri, 30 Jun 2023 12:32 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

ममता बनर्जी जलपाईगुड़ी में एक चुनावी रैली को संबोधित करने के बाद बागडोगरा हवाई अड्डे जा रही थीं। उनका हेलिकॉप्टर बैकुंठपुर के जंगलों के ऊपर उड़ान भरते समय खराब मौसम वाले एरिया में पहुंच गया।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हेलिकॉप्टर की आपात लैडिंग कराई गई। मंगलवार को खराब मौसम के कारण सिलीगुड़ी के पास सेवोक एयरबेस पर आपात स्थिति में उतारा गया था। इस दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चोटिल हो गई। ममता बनर्जी को चोट लगने के बाद एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके बाएं घुटने के ज्वाइंट में और लेफ्ट हिप के ज्वाइंट में लिगामेंट इंजरी हुई हैं।  
विज्ञापन


बता दें कि, ममता बनर्जी जलपाईगुड़ी में एक चुनावी रैली को संबोधित करने के बाद बागडोगरा हवाई अड्डे जा रही थीं। उनका हेलिकॉप्टर बैकुंठपुर के जंगलों के ऊपर उड़ान भरते समय खराब मौसम वाले एरिया में पहुंच गया। तेज बारिश होने की वजह से पायलट ने आपात स्थिति में हेलिकॉप्टर उतारने का निर्णय लिया। हेलिकॉप्टर की आपातकालीन लैंडिंग के दौरान उन्होंने करीबी लोगों को फोन किया। टीएमसी सुप्रीमो ने कहा कि हेलिकॉप्टर से उतरते समय चोट लगने के बाद वह धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं।

ममता बनर्जी ने कहा कि मैं अपने स्वास्थ्य के लिए सभी की शुभकामनाओं से बहुत प्रभावित  हुंई हूं। 27 जून को जब हेलीकॉप्टर सेवोके एयरबेस पर आपात्कालीन लैंडिंग कर रहा था, तब मेरी करीबियों से फोन पर बात हुई थी। भगवान की कृपा और चिकित्सा टीम के समर्पित प्रयासों से, मैं स्वस्थ हो रही हूं। चोट लगने के बाद वह घर पर ही इलाज करा रही हैं। 
विज्ञापन


आठ जुलाई को पंचायत चुनाव
बता दें कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आठ जुलाई को होने वाले पंचायत चुनावों के लिए प्रचार करने उत्तरी जिलों के दो दिवसीय दौरे पर गई थीं। एक ही चरण में आठ जुलाई को ग्रामीण इलाकों में मतदान होगा। तारीखों के एलान के बाद से ही राज्य में आचार सहिंता लागू हो गई थी। 15 जून को नामांकन का अंतिम दिन था। आठ जुलाई को हुए मतदान के नतीजा का एलान 11 जुलाई को किया जाएगा। जिला परिषद, पंचायत समिति और ग्राम पंचायत चुनाव में लगभग 74 हजार उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिनका फैसला राज्य के पांच करोड़ मतदाताओं के हाथों में है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें