फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai Airport: GVK समूह के उपाध्यक्ष ने राहुल गांधी के आरोपों को किया खारिज, कहा- किसी ओर से कोई दबाव नहीं था

Wed, 08 Feb 2023 01:30 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

जीवीके समूह के उपाध्यक्ष संजय रेड्डी ने कहा कि इस सौदे के एक साल पहले हम निवेश की तलाश कर रहे थे क्योंकि बंगलूरू हवाईअड्डे के अधिग्रहण के समय हमने जो कर्ज लिया था वह हमारे ऊपर बकाया था। हमें उसे चुकाना था।
विज्ञापन
राहुल गांधी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अदाणी समूह को मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे बेचने वाले जीवीके समूह ने संसद में राहुल गांधी की ओर से लगाए गए आरोपों को बकवास बताया है। राहुल ने कहा था कि यह हवाईअड्डा अदाणी समूह को दिलाने के लिए केंद्र सरकार ने केंद्रीय एजेंसियों सीबीआई और ईडी से जीवीके समूह पर दबाव डलवाया। जीवीके समूह के उपाध्यक्ष संजय रेड्डी ने एक समाचार चैनल से बात करते हुए कहा, अदाणी समूह या किसी भी अन्य पक्ष की ओर से कोई दबाव नहीं था।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस सौदे के एक साल पहले हम निवेश की तलाश कर रहे थे क्योंकि बंगलूरू हवाईअड्डे के अधिग्रहण के समय हमने जो कर्ज लिया था वह हमारे ऊपर बकाया था। हमें उसे चुकाना था। इसलिए हम निवेशकों या साझेदारों की तलाश में थे। तब हमें तीन निवेशक मिले जो हमारी कंपनी में एक साथ पैसा लगाने के लिए तैयार थे।

हालांकि उन्होंने हमारे सामने कई शर्तें रख दीं। डील आगे बढ़ने से पहले कोविड आ गया। इस दौरान तीन महीने तक हवाईअड्डे का कारोबार ठप हो गया और हमें शून्य राजस्व प्राप्त हुआ। इससे हमारे ऊपर और वित्तीय दबाव आ गया। ऐसे में हमने उक्त तीनों निवेशकों से सौदे को जल्द पूरा करने के लिए कहा, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।
विज्ञापन

 
रेड्डी ने कहा, इसी समय के आसपास गौतम भाई ने मुझसे संपर्क किया और कहा कि उनकी दिलचस्पी मुंबई हवाईअड्डे में है। वह पूरी प्रक्रिया एक महीने में पूर्ण करने के लिए तैयार थे। हमारे लिए यह बहुत अच्छी बात थी। रेड्डी ने कहा, हमने यह सौदा इसलिए किया क्योंकि कंपनी के लिए यह सौदा जरूरी था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें