फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: गिरफ्तार डॉक्टर दंपती ने 'गोद लिए' बच्चों का किया शारीरिक शोषण, गुवाहाटी पुलिस ने किया दावा

Mon, 08 May 2023 02:46 AM IST
वीरेंद्र शर्मा पीटीआई, गुवाहाटी

सार

पुलिस आयुक्त दिगंता बाराह ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा, चिकित्सीय परीक्षण के बाद सामने आया है कि लड़की के साथ शारीरिक शोषण के अलावा यौन उत्पीड़न भी किया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुवाहाटी में दो बच्चों का कथित रूप से यौन शोषण समेत उत्पीड़न करने के आरोप में एक डॉक्टर दंपती को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने डॉक्टर दंपती के आवास से तीन बच्चों को मुक्त कराया है। साथ ही पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत भी कार्रवाई की। 
विज्ञापन


बच्चों का किया गया शारीरिक शोषण
गुवाहाटी के पुलिस आयुक्त दिगंता बाराह ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा, चिकित्सीय परीक्षण के बाद सामने आया है कि लड़की के साथ शारीरिक शोषण के अलावा यौन उत्पीड़न भी किया गया। इसके अलावा छोटे लड़के के साथ मारपीट की गई। 11 साल का लड़का स्वस्थ दिख रहा है और उसकी मेडिकल जांच चल रही है। बराह ने कहा कि पुलिस ने डॉक्टर दंपती और उनकी नौकरानी के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के साथ-साथ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम, पॉक्सो भी लगाया है। जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

शहर से भागने की कोशिश करने के दौरान मनोचिकित्सक गिरफ्तार
उन्होंने कहा कि पुरुष चिकित्सक और उनकी नौकरानी को शनिवार को गुवाहाटी से गिरफ्तार किया गया, जबकि डॉक्टर की पत्नी को शहर से भागने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने बताया कि महिला डॉक्टर मनोचिकित्सक है और अक्सर स्थानीय टीवी चैनलों के टॉक शो में देखी जाती है। 
विज्ञापन


बच्चों को गोद लेने का दावा
पुलिस आयुक्त ने कहा, आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जांच में सामने आया है कि बच्चे उनके अपने नहीं थे, लेकिन वह उन्हें गोद लेने का दावा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी यह साफ नहीं है कि तीनों बच्चों को डॉक्टर दंपती ने कानूनी तौर पर गोद लिया था या नहीं।

खंभे पर बंधी लड़की की तस्वीरें वायरल होने के बाद पुलिस हुई अलर्ट
घर की छत पर एक खंभे से बंधी लड़की की तस्वीरें वायरल होने के बाद डॉक्टर और उसकी नौकरानी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। डॉक्टर की पत्नी ने एक वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। बाद में, असम बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने मामले का संज्ञान लिया और पुलिस-प्रशासन को जांच शुरू करने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए लिखा।

असम बाल अधिकार संरक्षण आयोग की चेयरपर्सन सुनीता चांगकाकोटी ने कहा कि आयोग ने मामले पर ध्यान दिया और गुवाहाटी पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर घटना के बारे में जानकारी मांगी। सुनीता चांगकाकोटी ने कहा कि आरोपी डॉक्टर की पिछली पत्नी ने भी कुछ साल पहले उनके खिलाफ अपने बच्चे के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप लगाए थे।

गोद ली मासूम को खंभे से बांधकर  रखा, डॉक्टर दंपती गिरफ्तार
असम में चार साल की गोद ली हुई बच्ची को प्रताड़ित करने के आरोप डॉक्टर दंपती को गिरफ्तार किया गया है। मनोचिकित्सक संगीता दत्ता को शनिवार रात और उनके पति डॉ. वलीउल इस्लाम को एक दिन पहले गिरफ्तार किया गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि चार साल की बच्ची को खंभे से बांधकर छत पर रखा गया है। इसके बाद पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बच्ची को छुड़ाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें