फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई: गुवाहाटी जा रही इंडिगो की फ्लाइट पुणे लौटी, लैंडिंग गियर में आई तकनीकी खराबी; सभी यात्री सुरक्षित

Sun, 15 Nov 2026 11:54 AM IST
अमन मौर्या पीटीआई, पुणे, महाराष्ट्र

सार

पुणे से गुवाहाटी जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 0623 उड़ान भरने के बाद लैंडिंग गियर में खराबी के कारण वापस लौट आई। विमान में 192 लोग सवार थे। सुबह 9:04 बजे सुरक्षित लैंडिंग हुई। सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं। इंडिगो वैकल्पिक विमान की व्यवस्था कर रही है।
विज्ञापन
इंडिगो फ्लाइट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के पुणे से गुवाहाटी जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद तकनीकी खराबी के कारण वापस पुणे हवाई अड्डे पर लौटना पड़ा। विमान में यात्रियों और चालक दल के सदस्यों समेत कुल 192 लोग सवार थे। अधिकारियों के मुताबिक, विमान का लैंडिंग गियर (पहियों वाला हिस्सा) उड़ान भरने के बाद अंदर नहीं जा सका। इसके बाद विमान का रविवार सुबह सुरक्षित लैंडिंग कराया गया। सभी 192 लोग सुरक्षित हैं। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन


पुणे हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 0623 (VT-IZE) ने पुणे हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद विमान में तकनीकी समस्या सामने आई। इसके बाद पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को सूचना दी कि विमान का लैंडिंग गियर अंदर नहीं जा रहा है।

आईएएफ ने घोषित की 'फुल इमरजेंसी', अलर्ट पर रखी गईं टीमें
पुणे हवाई अड्डा प्रशासन ने जानकारी मिलते ही एटीसी, इंडिगो और संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय किया। हवाई अड्डे का प्रबंधन करने वाली भारतीय वायुसेना (आईएएफ) ने स्थिति को देखते हुए 'फुल इमरजेंसी' घोषित कर दी। इसके बाद निर्धारित आपातकालीन प्रक्रियाएं सक्रिय कर दी गईं।
विज्ञापन


किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने और यात्रियों व चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दमकल सेवाओं, एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमों को हाई अलर्ट पर रखा गया।

रनवे के ऊपर से गुजरा विमान, सुबह 9:04 बजे सुरक्षित लैंडिंग
अधिकारियों के मुताबिक, एहतियात के तौर पर विमान को रनवे के ऊपर से नीचे की ऊंचाई पर उड़ाया गया, ताकि उसके लैंडिंग गियर की स्थिति का दृश्य निरीक्षण किया जा सके। इस आकलन के बाद विमान ने रविवार सुबह 9 बजकर 4 मिनट पर पुणे हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंडिंग की।

लैंडिंग के बाद निर्धारित आपातकालीन प्रक्रिया के तहत तीन दमकल गाड़ियों और दो एंबुलेंस की निगरानी में विमान को बे नंबर-7 तक ले जाया गया। अधिकारियों ने बताया कि विमान की स्थिति सुरक्षित और सामान्य होने की पुष्टि के बाद सुबह 9 बजकर 10 मिनट पर एटीसी ने फुल इमरजेंसी वापस ले ली। इसके बाद विमान से एयरोब्रिज जोड़ा गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया।

बेंगलुरु से दूसरा विमान भेजने की तैयारी
पुणे हवाई अड्डा प्रशासन के बयान के मुताबिक, विमान में सवार यात्रियों और चालक दल के सदस्यों समेत सभी 192 लोग सुरक्षित हैं। घटना में किसी को चोट नहीं आई है। वहीं, इंडिगो प्रभावित यात्रियों को आगे गुवाहाटी पहुंचाने के लिए बेंगलुरु से एक वैकल्पिक विमान पुणे भेजने की व्यवस्था कर रही थी, ताकि उनकी आगे की यात्रा पूरी कराई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें