राज्यसभा टीवी के सीईओ गुरदीप सिंह सप्पल अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के बाद राज्यसभा टीवी सीईओ का अतिरिक्त प्रभार प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर संभालेंगे।
Prasar Bharati CEO Shashi Shekhar has been given additional charge as Rajya Sabha TV CEO after Gurdeep Singh Sappal's resignation.
— ANI (@ANI) August 12, 2017
नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने गुरदीप सिंह सप्पल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। सप्पल ने शनिवार को सोशल मीडिया के माध्यम से अपने इस्तीफे की जानकारी दी है।उन्होंने अपनी एक फेसबुक पोस्ट में लिखा कि मुझे राज्यसभा टीवी के सीईओ और प्रधान संपादक पद से आज से ही सेवामुक्त कर दिया गया है। गौरतलब है कि वह एक महीने से नोटिस पीरियड पर चल रहे थे, हालांकि उन्होंने जुलाई में ही अपनी इस्तीफा सौंप दिया था। लेकिन अब जाके उनका इस्तीफा स्वीकार किया गया है। बता दें कि पिछले दिनों उनके कामकाज को लेकर सवाल उठाया गया था जिसके बाद उन्होंने अपना इस्तीफा दिया था।