फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM मोदी के नाम पर चंदा इकट्ठा, CBI ने किया सोसाइटी के खिलाफ मामला दर्ज

Sat, 12 Aug 2017 07:43 PM IST
एजेंसी/ भाषा
विज्ञापन
सीबीअाई
विज्ञापन
सीबीआई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर कथित तौर पर चंदा इकट्ठा करने वाली एक समूह आवासीय सोसाइटी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।सीबीआई ने अपनी प्राथमिकी में दावा किया कि फरीदाबाद में पंजीकृत सोसाइटी ‘नरेंद्र मोदी विचार मंच’ का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कोई सरोकार नहीं है।
विज्ञापन


प्राथमिकी में आरोप लगाया गया, "संगठन का अध्यक्ष जे पी सिंह अज्ञात व्यक्तियों के साथ मिलकर भारत के प्रधानमंत्री के नाम का इस्तेमाल कर और दुरूपयोग कर गैरकानूनी ढंग से और धोखे से लोगों से चंदा इकट्ठा कर लोगों को धोखा दे रहा था।" इसमें कहा गया कि सिंह www.nmvmindia.org नाम की वेबसाइट का संचालन करता है जिसपर मोदी की तस्वीर लगी है।

इसमें आरोप लगाया गया कि वेबसाइट पर संस्था के अध्यक्ष के रूप में जे पी सिंह की तस्वीर भी लगी है।सिंह और अज्ञात लोगों के खिलाफ आपराधिक साजिश तथा धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें