कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद के उस बयान पर सोमवार संसद में जमकर हंगामा हुआ जिसमें उन्होंने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) की तुलना आतंकी संगठन इस्लामिल स्टेट (आईएसआईएस) से की थी। आईएस एक ऐसा आतंकी संगठन है जिसने इस्लाम की स्थापना की नाम पर कई देशों में जनसंहार करने का काम किया है।
भाजपा ने संसद में यह मांग की कि गुलाम नबी आजाद अपने उस बयान के लिए सदन के सामने माफी मांगे। भाजपा की मांग पर आजाद ने माफी तो नहीं मांगी लेकिन उन्होंने अपनी सफाई पेश की और उस कार्यक्रम की सीडी भी मुहैया कराई जिसमें उन्होंने यह बयान दिया था।
आजाद ने सदन को बताया कि उन्होंने कभी भी आरएसएस की तुलना आईएसआईएस से नहीं की थी। उन्होंने कहा कि उनका मतलब सिर्फ इतना था कि वो हर उस संगठन का विरोध करते हैं जो आईएसआईएस जैसी सोच रखता है जाहे वह आरएसएस ही क्यों न हो।