फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: बेरहम पत्नी! भाई के साथ मिलकर पति को टेम्पो में बांधकर आधा किलोमीटर तक घसीटा

Sat, 27 Feb 2021 02:59 PM IST
स्नेहा बलूनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गुजरात के सूरत जिले में मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां पलसाणा तहसील के कडोदरा गांव से एक सनसनीखेज घटना का वीडियो सामने आया है। गांव में शुक्रवार को एक पत्नी ने अपने भाई के साथ मिलकर पति को न केवल टेम्पो के पीछे बांध दिया बल्कि उसे आधा किलोमीटर तक घसीटा भी। 

विज्ञापन


टेम्पो रुकने पर स्थानीय लोगों ने पति को टेम्पो  से मुक्त किया और दोनों आरोपियों की पिटाई करके उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। महिला के पति को गंभीर हालत में सूरत के स्मीमेर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आरोपी महिला का नाम शीतल है और उसके पति का नाम बालकृष्ण है।

शीतल ने पुलिस को बताया कि बालकृष्ण एक मिल में नौकरी करता है। वह शराब पीने का आदी है। वह रोज घर शराब पीकर आता है और उसे छोटी-छोटी बातों पर मारता है। इससे तंग आकर महिला ने पति को सबक सिखाने की ठानी। इसके लिए महिला ने शुक्रवार दोपहर अपने टेम्पो  चालक भाई अनिल को घर बुलाया और बालकृष्ण को टेम्पो से बांधकर घसीटा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें