फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: अमरेली में महिला ने की बेटे की हत्या, मानसिक रूप से बीमार बहन को कर रहा था तंग

Tue, 30 Mar 2021 01:15 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरेली

सार

  • बेटे को उसकी मां दुधीबेन और पड़ोसी ने डंडे से पीटा जिससे उसकी मौत हो गई।
  • चार बच्चों का पिता शियाल मानसिक रूप से बीमार अपनी बहन को कर रहा था परेशान
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Flickr
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के अमरेली जिले के खेड़ा गांव में एक महिला ने अपने 30 वर्षीय बेटे की कथित रूप से हत्या कर दी जो मानसिक रूप से बीमार बहन को परेशान कर रहा था। पिपावाव थाने के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि सावजी शियाल को उसकी मां दुधीबेन और मुन्ना बरैया नाम के पड़ोसी ने रविवार देर रात डंडे से पीटा जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


सावरकुंडला के पुलिस उपाधीक्षक के जे चौधरी ने बताया, चार बच्चों का पिता शियाल मानसिक रूप से बीमार अपनी 22 वर्षीय बहन को परेशान कर रहा था। दुधीबेन ने शियाल को शांत करने के लिए अपने पड़ोसी मुन्ना को बुलाया।

जब सारे प्रयास नाकाम हो गए तो दोनों ने उसे डंडे से पीटा। जब उसकी मौत हो गई तो वे उसके शव को घर पर छोड़कर भाग गए। उन्होंने बताया कि शियाल की पत्नी की शिकायत पर दुधीबेन और मुन्ना के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है और उन्हें पकड़ने की कोशिशें की जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें