फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: कांग्रेस अपने विधायकों को देगी 'वफादारी' का इनाम, सभी 43 को मिलेगी टिकट

Sun, 05 Nov 2017 11:30 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
राहुल गांधी
विज्ञापन
गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अपने सभी 43 विधायकों को टिकट देगी। माना जा रहा है कि यह उन सबकी 'वफादारी' का इनाम होगी, क्योंकि दलबदल और कांग्रेस के खिलाफ बने माहौल में भी उन्होंने पार्टी का साथ नहीं छोड़ा था।
विज्ञापन


अरुण जेटली बोले- नरेंद्र मोदी को हराने के लिए कांग्रेस ने आतंकी संगठनों का किया था इस्तेमाल

गुजरात में कुल 182 विधानसभा सीटें हैं, 2012 के चुनाव में भाजपा ने 119 सीटें जीतीं थी और कांग्रेस को 57 पर जीत मिली थी। फिर पार्टी में हुई कलह के बाद दलबदल का दौर चला जिसके बाद कांग्रेस के पास कुल 43 विधायक बचे। 

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, कांग्रेस ने 80 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों का चयन कर लिया है, पार्टी मानती है कि उसके सभी उम्मीदवारों के पास तैयारी का पूरा वक्त है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

शंकर सिंह वाघेला का 'डर'

shankar singh vaghela
कांग्रेस से अलग होकर शंकर सिंह वाघेला "जन विकल्प" पार्टी में शामिल हो गए हैं। जन विकल्प पार्टी उनके एक समर्थक की बनाई गई पार्टी है। कांग्रेस को डर है कि अगर उन्होंने पार्टी के किसी नेता या विधायक को अभी नाराज किया तो वह शंकर सिंह वाघेला को अपने विकल्प के तौर पर देख सकता है। करिश्माई नेता के रूप में पॉपुलर वाघेला की गुजरात में बड़ा जन समर्थन प्राप्त रहा है।

वाघेला ने राष्ट्रपति चुनाव के नतीजा आने के ठीक एक दिन पहले गुजरात की राजनीति में इस्तीफा देकर बड़ा उलटफेर किया था। अपने इस्तीफे की घोषणा में वाघेला ने कांग्रेस के लिए विनाश काले विपरीत बुद्धि कहावत भी कही थी। राजनीतिक हलकों में यह हलचल थी कि वाघेला जल्द ही भाजपा में शामिल हो जाएंगे लेकिन वाघेला ने ऐसा नहीं किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें