बुलेट ट्रेन के साथ पीएम मोदी और शिंजो आबे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वाकांक्षी बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को टाइम पर पूरा करने के लिए भारतीय रेलवे के अधिकारी भी 'हाई स्पीड' में काम कर रहे हैं। इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, रेल मंत्री पीयूष गोयल खुद पूरे प्रोजेक्ट पर नजर बनाए हुए हैं। वह कोशिश कर रहे हैं कि मोदी सरकार द्वारा पहले तय की गई दिसंबर 2023 की डेडलाइन की जगह इसका काम बाद में तय की गई एडवांस डेडलाइन अगस्त 2022 तक पूरा कर लिया जाए।
दो दिन बाद रेलवे ने लिया यू-टर्न, अब बताया मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन को फायदे का सौदा
इसके लिए समय-समय पर होने वाली रिव्यू मीटिंग जिन्हें पहले रेलवे का कोई अधिकारी लेता था अब उनको रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अश्विनी लोहानी ले रहे हैं। अश्विनी के साथ नीति आयोग के उपाध्यक्ष, जापानी पीएम शिंजो आबे के खास सलाहकार, केंद्र, गुजरात और महाराष्ट्र सरकार के मंत्री भी मीटिंग का हिस्सा होते हैं।
अभी गुरुवार (2 नवंबर) को भी एक रिव्यू मीटिंग हुई थी जिसमें जापानी राजदूत के साथ-साथ जापानी सरकार के बड़े अधिकारी शामिल हुए थे। उस मीटिंग में भारत की तरफ से रेलवे के बड़े अधिकारी, महाराष्ट्र और गुजरात सरकार के लोग शामिल थे।