फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वडोदरा : बाढ़ के कहर के बीच मगरमच्छों को बचाने के लिए 13 टीमें तैनात

Fri, 02 Aug 2019 05:19 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
विज्ञापन
वडोदरा में भारी बारिश की वजह से सड़क पर भरा पानी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

भारी बारिश की वजह से गुजरात के वडोदरा शहर के पास बहने वाली विश्वामित्री नदी उफान पर है। इसमें बड़ी संख्या में रहने वाले मगरमच्छ बहकर शहर में आ गए हैं। कुछ इलाकों में पानी में मगरमच्छ देखे गए हैं। गुरुवार को व्हाट्सएप पर सड़क पर बारिश के पानी में मगरमच्छ का एक वीडियो भी खूब वायरल हुआ था। इसके बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। 

विज्ञापन


वडोदरा की डीएम शालिनी अग्रवाल ने कहा, 'शहर में लगातार स्वास्थ्य और सफाई अभियान चलाए जा रहे हैं। दीवार गिरने से चार लोगों की मौत हुई है और बारिश की वजह से दो की मौत हुई है। हमने मगरमच्छों को बचाने के लिए 13 टीमें तैनात की हैं। चार मगरमच्छों को आज बचाया गया है और दो को कल बचाया गया था।'

धीरे-धीरे कम हो रहा विश्वामित्र नदी का जलस्तर

अग्रवाल ने कहा कि विश्वामित्र नदी का जलस्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है, शहर में पानी का भराव भी कम हो रहा है। वाहनों के आवागमन के लिए पुलों पर यातायत शुरू कर दिया गया है। बिजली और पानी व्यवस्था को भी पटरी पर लाने का काम हो रहा है। निकासी के लिए राज्य और राष्ट्रीय आपदा राहत बलों की टीमें तैनात की गई हैं।

विज्ञापन

पांच दिन बाद मिलेगी गुजरात को बारिश से राहत


भारतीय मौसम विज्ञान विभाग अहमदाबाद के निदेशक जयंत सरकार ने कहा है कि आने वाले पांच दिनों के बाद गुजरात को बारिश से राहत मिल सकती है। उन्होंने कहा कि शुरुआती दो दिनों में भारी बारिश होगी, तीसरे दिन बारिश के स्तर में कुछ कमी आएगी और चौथे और पांचवे दिन छिटपुट बारिश देखने को मिलेगी। 

विज्ञापन




 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें