फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: सूरत में हादसा, व्यावसायिक परिसर की दूसरी मंजिल का हिस्सा गिरा, दो की मौत और एक के घायल होने की खबर

Sat, 19 Mar 2022 04:50 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत

सार

अधिकारियों ने कहा कि इमारत की पहली मंजिल पर काम करने वाले लोगों को दमकल विभाग ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उन्होंने कहा कि इमारत के परिसर में खड़े कई वाहन ढहने से क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के सूरत शहर में शनिवार को एक व्यावसायिक परिसर की दूसरी मंजिल का हिस्सा गिर गया। इसकी चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना कतरगाम इलाके में दो मंजिला व्यावसायिक परिसर में हुई।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इमारत की दूसरी मंजिल पर एक लंबी दीवार का जीर्णोद्धार किया जा रहा था। वह अचानक भराभरा कर गिर गई। जिससे वहां मौजूद समीर शेख (29) और रोहित राठौड़ (21) की मौत हो गई। एक व्यक्ति को मलबे से बचाया गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। 

अधिकारी ने कहा कि इमारत की पहली मंजिल पर काम करने वाले लोगों को दमकल विभाग ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उन्होंने कहा कि इमारत के परिसर में खड़े कई वाहन ढहने से क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन


अमरेली में शेरों के अभयारण्य के पास लगी आग
वहीं, अमरेली जिले में एशियाई शेरों के अभयारण्य के पास हरियाली वाले क्षेत्र में लग गई। हालांकि, काफी हद तक आग पर काबू पा लिया गया है और इसके कारण शेर या अन्य किसी वन्यजीव के हताहत होने की सूचना नहीं है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार की शाम को लगी आग को काबू करने के लिए 300 से अधिक वनकर्मियों और अग्निशमन कर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें