फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: राजकोट में नाबालिग समेत तीन पाकिस्तानी नागरिक हिरासत में लिए गए, भारत में अवैध रूप से रहने का आरोप

Sat, 03 May 2025 05:38 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट

सार

गुजरात के राजकोट जिले में पिछले 26 वर्षों से रह रहे एक पाकिस्तानी मां-बेटे को पुलिस ने हिरासत में लिया है। सभी पर अवैध रूप से भारत में रहने का आरोप है। पुलिस की तरफ से पाकिस्तानी बेटे के भारतीय महिला से हुए एक दो साल के बच्चे को भी हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
भारत से पाकिस्तान जाते पाकिस्तानी नागरिक - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के राजकोट जिले में अवैध रूप से रहने के आरोप में 50 वर्षीय पाकिस्तानी महिला, उसके बेटे और दो साल पोते को हिरासत में लिया गया है। राजकोट पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी है। मामले में अधिकारियों ने बताया कि महिला और उसका बेटा 25 वर्षों से अधिक समय से भारत में रह रहे थे, जबकि नाबालिग बच्चा बेटे की भारतीय पत्नी से पैदा हुआ है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Khabaron Ke Khiladi: पहलगाम हमले के बाद कब होगा पाकिस्तान का हिसाब, विश्लेषकों ने बताया भारत कैसे सिखाएगा सबक

अपराध शाखा को मिली थी सूचना
बता दें कि, राजकोट ग्रामीण स्थानीय अपराध शाखा को हाल ही में सूचना मिली थी कि कुछ पाकिस्तानी नागरिक लोधिका तालुका में अवैध रूप से रह रहे हैं और इसके बाद जांच शुरू की गई। जबकि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद अधिकारियों ने भारत में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


1999 में भारत आए और वापस नहीं गए
मामले में अपराध शाखा ने एक बयान में कहा कि पाकिस्तान के कराची की रहने वाली रिजवानाबेन तातारिया जुलाई 1999 से राजकोट जिले के लोधिका तालुका में रह रही थी। राजकोट जिले के निवासी उसके पति मुनाफ तातारिया ने 1992 में काम करने की वीजा पर कराची की यात्रा के दौरान उससे मुलाकात की और उससे शादी कर ली। इस दंपति का एक बेटा जीशान था। इस बयान में आगे कहा गया है कि उसका पति 1994 में भारत लौट आया, जबकि रिजवानाबेन और जीशान 30 जुलाई, 1999 को संयुक्त पाकिस्तानी पासपोर्ट पर देश आए और फिर कभी पाकिस्तान नहीं लौटे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Pahalgam Attack Aftermath: भारत ने IMF से कर्ज समीक्षा की मांग की तो तिलमिलाया पाकिस्तान, बताया राजनीतिक साजिश

प्रथम दृष्टया मां-बेटे पाकिस्तानी नागरिक
पुलिस ने कहा कि 2021 में 29 वर्षीय जीशान ने एक स्थानीय महिला से अवैध रूप से शादी की और सितंबर 2022 में उनका एक बेटा हुआ। अपराध शाखा के बयान में कहा गया है कि चूंकि रिजवानाबेन, जीशान और बच्चा प्रथम दृष्टया भारत में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिक हैं, इसलिए उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें