फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: तीन साल के बच्चे को आवारा कुत्तों के झुंड ने नोंच-नोंचकर मार डाला, खेत में काम कर रहे थे माता-पिता

Wed, 31 May 2023 05:35 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

घटना लाठी तालुका के दमनगर गांव के बाहरी इलाके में मंगलवार दोपहर को हुई, जब रौनक राठवा (मृतक) के माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्य मधुभाई सिडपारा नामक व्यक्ति के स्वामित्व वाले एक खेत में काम कर रहे थे।
विज्ञापन
stray dogs (Representational) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के अमरेली जिले में एक खेत के पास खेल रहे तीन साल के एक बच्चे को कुत्तों के झुंड ने नोंच-नोंच कर मार डाला। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना लाठी तालुका के दमनगर गांव के बाहरी इलाके में मंगलवार दोपहर को हुई, जब रौनक राठवा (मृतक) के माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्य मधुभाई सिडपारा नामक व्यक्ति के स्वामित्व वाले एक खेत में काम कर रहे थे।

दमनगर पुलिस थाने के सहायक उप निरीक्षक केआर संखत ने बताया कि बच्चा इलाके में अकेले खेल रहा था।

अधिकारी ने कहा, बच्चे का परिवार आदिवासी बहुल छोटा उदयपुर जिले के एक गांव का रहने वाला है और उन्हें सिडपारा ने खेतिहर मजदूर के रूप में काम पर रखा है। जब परिवार कुछ दूरी पर खेत में काम कर रहा था, तो पांच से छह कुत्तों ने लड़के पर हमला किया और उसे गर्दन से पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें