फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंगूरों से परेशान अहमदाबाद हवाई अड्डे ने अपनाया अनोखा तरीका, सुरक्षा के लिए तैनात किया 'भालू'

Fri, 07 Feb 2020 03:30 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
हवाई अड्डे पर भालू की ड्रेस में कर्मचारी - फोटो : ANI
विज्ञापन

गुजरात के अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने लंगूर से परेशान होकर ऐसा तरीका इजाद किया है, जिसको देखकर हर कोई चकित हैं। दरअसल, लंगूरों के हमले से यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए हवाई अड्डा प्रशासन ने एक विशाल 'भालू' तैनात किया है। यह भालू असली नहीं बल्कि उसकी ड्रेस में अहमदाबाद हवाई अड्डे का एक कर्मचारी है, जो लंगूरों को भगाने का काम करता है। 

विज्ञापन





अहमदाबाद हवाई अड्डे के चारों तरफ से पेड़ पौधों से घिरा होने के कारण टर्मिनल पर लंबी पूछों वाले लंगूरों का दिखना आम बात है। इन लंगूरों से अहमदाबाद हवाई अड्डा प्रशासन बेहद परेशान रहता है। लंबे समय से अधिकारी इन लंगूरों को भगाने का प्रयास कर रहे हैं। 

पिछले साल अप्रैल में 15 लंगूरों का समूह ऑपरेशनल क्षेत्र में घुस गया था जिससे 10 उड़ानें प्रभावित हुई थी और दो उड़ानों को दूसरी जगह से उड़ान भरना पड़ा था। अप्रैल 2017 में दो उड़ानों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा था क्योंकि लंगूर रनवे पर आ गए थे और अधिकारी उन्हें वहां से हटाने का प्रयास कर रहे थे। 
विज्ञापन


हवाई अड्डे के निदेशक मनोज गंगल ने कहा कि हमारी प्राथमिकता यात्रियों की सुरक्षा है। बड़ी संख्या में लंगूर हवाई अड्डे के ऑपरेशनल क्षेत्र में घुस आते हैं। एयर ट्रैफिक कंट्रोल के अधिकारी और अन्य कर्मचारियों द्वारा उन्हें भगाने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन हमने सोचा कि इस प्रक्रिया में तेजी लानी चाहिए। 

उन्होंने बताया कि हमें इसकी बात की जानकारी मिली कि लंगूर भालुओं से भयभीत होते हैं जिसके बाद हमने एक कर्मचारी को भालू की ड्रेस पहना दी, इससे डरकर लंगूरों ने भागने लगे। तभी से लंगूरों को भगाने के लिए यह तरीका प्रयोग किया जा रहा है। 

निदेशक ने बताया कि लंगूर काफी बड़े होने के बाद भी काफी तेज होते हैं। ये विमानों के लिए खतरा हो सकते हैं। हमारे द्वारा किए जा रहे इस प्रयास से उम्मीद है कि इसके उम्दा परिणाम मिले। 

अभी तक हवाई अड्डे पर परंपरागत तरीके से लंगूरों को भगाया जाता था। हवाई अड्डे के नियमों के मुताबिक, अगर कोई जानवर ऑपरेशनल क्षेत्र में घूम रहा है तो वहां उड़ानों को उतरने की अनुमति नहीं दी जाती है। अधिकारियों ने जानवरों को भगाने के लिए पटाखे फोड़ने से लेकर तेज आवाज में सायरन बजाने जैसे उपाय करते हैं। निदेशन ने बताया कि ये सभी हमारे परंपरागत तरीके हैं, लेकिन हमें उम्मीद है कि भालू की ड्रेस का तरीका कारगर साबित हो सकता है। 
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें