फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: आदतन अपराधियों के खिलाफ राजकोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 60 अवैध ढांचों पर चला बुलडोजर

Mon, 19 May 2025 06:55 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट (गुजरात)

सार

Gujarat: राजकोट पुलिस ने सोमवार को हत्या, लूट और अन्य गंभीर मामलों में शामिल 38 आदतन अपराधियों के 60 अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला दिया। यह कार्रवाई गुजरात सरकार के निर्देश पर की गई। राज्य के गृह मंत्री ने कहा कि सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजकोट पुलिस ने सोमवार को 60 अवैध निर्माण ढहा दिए। ये निर्माण 38 आदतन अपराधियों से जुड़े थे, जिन पर हत्या, हत्या की कोशिश और लूट जैसे कई मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन


गृह मंत्री के निर्देश पर कार्रवाई
यह कार्रवाई गुजरात के गृह मंत्री और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के निर्देश पर की गई। उन्होंने पुलिस को आदेश दिया था कि आदतन अपराधियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

ये भी पढ़ें: परमाणु ऊर्जा कानूनों में बदलाव पर विचार कर रही सरकार, संभव हो सकेगी निजी कंपनियों की भागीदारी
विज्ञापन


गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने क्या कहा
राज्य के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने कहा, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की अगुवाई में राज्य सरकार और पुलिस ने स्पष्ट फैसला लिया है कि जो कोई भी अपराध करेगा और सरकार की जमीन पर कब्जा करेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा, राजकोट में जिन जगहों पर अवैध गतिविधियां चल रही थीं, उन्हें ढहा दिया गया है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। सरकार शांतिपूर्वक और मेहनत से जीने वालों के साथ खड़ी है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जस्टिस ओका बोले- फैसलों के अनुवाद के लिए सुप्रीम कोर्ट ने की पहल, न्याय तक पहुंच होगी आसान

वहीं, राजकोट के जोन-2 के पुलिस महानिदेशक जगदीश ने कहा, पुलिस ने 30 आदतन अपराधियों की सूची तैयार की थी और उनसे जुड़े अवैध ढांचों व बिजली कनेक्शन की पहचान की गई। उन्होंने बताया कि 38 अपराधियों के 60 से ज्यादा अवैध निर्माण ढहाए गए, जिनमें से कुछ पर 10 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें