फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरातः अमित शाह आज शुरू करेंगे भाजपा का ‘महा-संपर्क अभियान’

Wed, 27 Mar 2019 07:47 PM IST
तिवारी अभिषेक एजेंसी, अहमदाबाद
विज्ञापन
अमित शाह (फाइल फोटो)
विज्ञापन

 भाजपा गुजरात में मंगलवार से अपने जनसंपर्क अभियान ‘गुजरात गौरव महा-संपर्क अभियान’ की शुरुआत करेगी। इसका उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं से संपर्क साधना है। गुजरात भाजपा के प्रवक्ता आईके जडेजा ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘यह अभियान 12 नवंबर तक जारी रहेगा। इस अभियान के तहत पार्टी के वरिष्ठ नेता मतदान केंद्र (बूथ) स्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ राज्यभर के 50 हजार मतदान केंद्रों के तहत आने वाले घरों में जाएंगे और पार्टी का प्रचार करेंगे।’ जडेजा ने कहा कि व्यापक जनसंपर्क अभियान की शुरुआत भाजपा अध्यक्ष अमित शाह अपने क्षेत्र नारनपुरा से करेंगे।

विज्ञापन

अभियान के तहत पार्टी मतदाताओं को पीएम मोदी के संदेश वाले पर्चे बांटेगी

पीएम मोदी
उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य लोगों को यह बताना है कि भाजपा ने राज्य के विकास के लिए क्या किया है। जडेजा ने यह भी बताया कि अभियान के तहत पार्टी प्रचार सामग्री और मतदाताओं के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश वाले पर्चे बांटेगी।

मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल और राज्य भाजपा के प्रमुख जीतू वाघानी समेत राज्य के कई नेता इस अभियान में हिस्सा लेंगे। इनके अलावा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, जे पी नड्डा, निर्मला सीतारमण, वीके सिंह, मनसुख मंडाविया और प्रकाश जावडेकर भी इस अभियान के दौरान गुजरात दौरा कर सकते हैं। गौरतलब है कि गुजरात में दो चरणों में चुनाव नौ दिसंबर और 14 दिसंबर होंगे और वोटों की गिनती 18 दिसंबर को होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें