फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: अमेरिकी सीमा पर शख्स की मौत मामले में गुजरात पुलिस करेगी जांच, 'ट्रम्प वॉल' फांदने का लगा आरोप

Fri, 23 Dec 2022 10:24 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, अहमदाबाद

सार

अमेरिकी मीडिया के मुताबिक यूएस-मेक्सिको सीमा की दीवार फांदने के दौरान गिरने के बाद गुजरात के एक शख्स की मौत हो गई थी इसके अलावा उनकी पत्नी और तीन साल के बेटे को गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
गुजरात पुलिस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात पुलिस ने अमेरिका-मेक्सिको सीमा दीवार, जिसे 'ट्रंप वॉल' भी कहा जाता है, को पार करने के असफल प्रयास के बाद गांधीनगर के रहने वाले एक व्यक्ति की कथित मौत की जांच शुरू कर दी है। अमेरिकी मीडिया में प्रकाशित कुछ समाचार रिपोर्टों में कहा गया है कि मृतक की पहचान गांधीनगर जिले के कलोल तालुका के निवासी बृजकुमार यादव के रूप में हुई है। संयुक्त राज्य अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश करने के प्रयास में यूएस-मेक्सिको सीमा की दीवार फांदने के दौरान गिरने के बाद उनकी मौत हो गई, जबकि बुधवार को हुई इस घटना में उनकी पत्नी और तीन साल के बेटे को गंभीर चोटें आईं। कुछ मीडिया रिपोर्टों ने सुझाव दिया कि वह कलोल जीआईडीसी में एक कारखाने में काम कर रहा था।

विज्ञापन


रिपोर्ट्स में कहा गया है कि परिवार के तीनों सदस्य काफी ऊंचाई से गिरे। यादव की पत्नी दीवार के अमेरिकी हिस्से में गिर गईं, जबकि उनका बेटा मेक्सिको की तरफ गिर गया। मीडिया के माध्यम से इस घटना के बारे में जानने के बाद, राज्य आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) ने तथ्यों का पता लगाने और लोगों के अवैध प्रवासन में शामिल एजेंटों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने के लिए जांच का आदेश दिया है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), सीआईडी-अपराध और रेलवे ने कहा कि मीडिया के माध्यम से घटना के बारे में पता चलने के बाद, मैंने जांच का आदेश दिया है और हमारे एंटी-ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल के डिप्टी एसपी को पूरे मामले की जांच करने के लिए कहा है।

अपनी प्रवासन योजना को अपने परिवार से गुप्त रखा: पुलिस
गुजरात पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद कहा है कि उसने छत्राल गांव में रह रहे अपने परिजनों को अपनी प्रवासन योजना के बारे में नहीं बताया था। गांधीनगर पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाला व्यक्ति कलोल कस्बे के पास एक निजी कंपनी में अकाउंटेंट के रूप में काम करता था। पुलिस के अनुसार उसने 18 नवंबर को अपनी पत्नी पूजा और तीन साल के बेटे तन्मय के साथ जाने से पहले अमेरिका जाने की इस योजना के बारे में परिवार के अन्य सदस्यों को कोई जानकारी नहीं दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें