फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: गुजरात पुलिस प्रमुख ने खेड़ा की घटना को लेकर दिए जांच के आदेश, सरकार और DGP को कानूनी नोटिस

Fri, 07 Oct 2022 08:32 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

बीते सोमवार की रात खेड़ा जिले के उंदेला गांव में नवरात्रि के मौके पर एक गरबा नृत्य का आयोजित किया गया था। इस दौरान कथित तौर पर मुस्लिम समुदाय के कुछ सदस्यों ने कथित तौर पर पथराव किया जिससे एक पुलिसकर्मी समेत सात लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन
1 of 6
गुजरात के खेड़ा में पथराव - फोटो : Social Media
गुजरात पुलिस प्रमुख ने उस घटना की जांच के आदेश दिए हैं जिसमें गरबा नृत्य के प्रतिभागियों पर पथराव करने के आरोप में मुस्लिम समुदाय के कुछ सदस्यों को कथित तौर पर सार्वजनिक रूप से कोड़े मारे गए। यह घटना पुलिस के कैमरे में कैद हुई थी। वहीं एक स्वयंसेवी समूह ने मामले को लेकर मुख्य समूह और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को कानूनी नोटिस भेजा है। 
विज्ञापन

मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपेंगे पुलिस उपाधीक्षक

2 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि सोशल मीडिया पर मारपीट की घटना के वीडियो क्लिप सामने आने के बाद डीजीपी आशीष भाटिया ने जांच के आदेश दिए हैं। कपडवंज के पुलिस उपाधीक्षक वी.एन. सोलंकी को जांच कर रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।
विज्ञापन

आरोपी पुलिसकर्मियों का ब्योरा देने से किया इनकार

3 of 6
Gujarat Police - फोटो : Social media
पुलिस उपाधीक्षक सोलंकी ने कहा, कल देर रात मुझे घटना की जांच की जिम्मेदारी दी गई। मैं जल्द से जल्द अपनी रिपोर्ट सौंपूंगा। हालांकि सोलंकी ने  कथित रूप से कोड़े मारने की घटना में शामिल पुलिसकर्मियों का ब्योरा देने से इनकार किया।

दूसरे समुदाय के लोगों पर गरबा में पथराव का आरोप

4 of 6
गरबा (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
बीते सोमवार की रात खेड़ा जिले के उंदेला गांव में नवरात्रि के मौके पर एक गरबा नृत्य का आयोजित किया गया था। इस दौरान कथित तौर पर मुस्लिम समुदाय के कुछ सदस्यों ने कथित तौर पर पथराव किया जिससे एक पुलिसकर्मी समेत सात लोग घायल हो गए थे। हमलावरों ने मस्जिद के पास इस कार्यक्रम को आयोजित किए जाने का विरोध किया था।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में आरोपियों के डंडे से पीटते दिखे पुलिसकर्मी

5 of 6
गुजरात पुलिस (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
इसके अगले दिन वीडियो सामने आया। वीडियो में उधेला गांव के एक चौराहे पर बिजली के एक खम्भे के सामने पुलिसकर्मी पकड़े गए 13 आरोपियों को डंडे से पीटते हुए देखे गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन आरोपियों के लिए मांगी गई पुलिस रिमांड

6 of 6
Court order - फोटो : सोशल मीडिया
पथराव के आरोप में गिरफ्तार किए गए कथित 13 हमलावरों में तीन की पुलिस रिमांड मांगी गई थी। खेड़ा की एक अदालत ने बुधवार को उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा जबकि दस अन्य को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। लोक अभियोजक के अनुसार, दो आरोपियों ने पुलिस कार्रवाई के संबंध में न्यायाधीश से शिकायत की, जिसके बाद न्यायाधीश ने उनकी मेडिकल जांच करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें