फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: अहमदाबाद पुलिस ने पकड़े 18 बांग्लादेशी नागरिक, बिना दस्तावेज सीमा पार करके भारत में घुसे थे आरोपी

Fri, 02 Jun 2023 05:23 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

अहमदाबाद क्राइम ब्रांच और गुजरात एंटी-टेरर स्क्वाड ने एसओजी को बांग्लादेशियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे, जो अवैध तरीके से गुजरात के अलग-अलग इलाकों में रह रहे थे। निर्देशों के बाद एसओजी ने पांच टीमों का गठन किया था।
विज्ञापन
गुजरात पुलिस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अहमदाबाद पुलिस को शुक्रवार को बड़ी कामयाबी मिली है। अहमदाबाद पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने 18 बांग्लादेशी लोगों को गिरफ्तार किया है, जो बिना दस्तावेजों के राज्य के अलग-अलग इलाकों में रहते थे। 

एंटी टेरर स्क्वाड ने की थी कार्रवाई

विज्ञापन

अहमदाबाद क्राइम ब्रांच और गुजरात एंटी-टेरर स्क्वाड ने एसओजी को बांग्लादेशियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे, जो अवैध तरीके से गुजरात के अलग-अलग इलाकों में रह रहे थे। निर्देशों के बाद एसओजी ने पांच टीमों का गठन किया था। इन्हीं टीमों ने कार्रवाई करते हुए 18 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। टीम ने अवैध तरीके से रह रहे लोगों को बापू नगर, ओधव, इसानपुर, चाणक्यपुरी से पकड़ा है। 

दिहाड़ी मजदूरी करते थे युवक
अधिकारियों का कहना है कि पकड़े गए 18 युवक 20 से 40 साल के बीच के हैं, जो कुछ समय पहले भारत-बांग्लादेश की सीमा से अवैध तरीके से आए थे। अधिकतर युवक दिहाड़ी मजदूर की तरह काम कर रहे थे। कुछ दर्जी, कुछ मिस्त्री तो कुछ कंपनियों में काम कर रहे थे। एसओजी सभी के खिलाफ किसी आपराधिक मामले में शामिल होने की जांच कर रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें