प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में ट्रांस्टेडिया का उद्घाटन किया। इस खेल परिसर में खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी। ट्रांस्टेडिया के उद्घाटन समारोह में बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि खिलाड़ियों का सम्मान हमारे देश की परंपरा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी हमारे देश की अमानत हैं। इस दौरान सुशील कुमार, इरफान पठान, किदांबी श्रीकांत, पार्थिव पटेल, गगन नारंग, बाईचुंग भूटिया, दीपा मलिक, चेतेश्वर पुजारा, जयदेव उनादकट समेत तमाम अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी मौजूद रहे।
ट्रांस्टेडिया में बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि खिलाड़ी हमारे देश की अमानत हैं। और अभी श्रीकांत पूरी दुनिया में हिंदुस्तान का नाम रोशन करके आए हैं। बता दें कि किदांबी श्रीकांत ने एक सप्ताह के भीतर ही दो ओपन सुपर सिरीज टाइटल जीते हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर सिरीज बैंडमिंटन की ट्रॉफी भी शामिल है।
Srikanth abhi abhi dunia mein Hindustan ka naam roshan karke aya hai. Ye hain hamare desh ki amanat: PM Narendra Modi pic.twitter.com/TNy5cjNs55— ANI (@ANI_news) 30 June 2017
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि हमारे देश और परिवार की परंपरा होनी चाहिए कि हम अपने खिलाड़ियों के प्रति आदर और सम्मान प्रदर्शित करें।
Khiladion ke prati sammaan aur aadar hamare desh ki parampara honi chahiye, parivaar ki parampara honi chahiye:PM Narendra Modi in Ahmedabad pic.twitter.com/tsUxMOdrgs— ANI (@ANI_news) 30 June 2017
श्रीकांत ने कार्यक्रम के बाद ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ तस्वीर साझा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री से मिलकर बात करने के साथ ही सम्मानित होना मेरे लिए गौरव की बात है।
I feel honoured to meet you and talk to you sir. I can't ask for anything else. This photo just says how happy I am. pic.twitter.com/c608a3WQOM— Kidambi Srikanth (@srikidambi) 30 June 2017
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर जयदेव उनादकट ने भी मंच पर पीएम मोदी के साथ सभी खिलाड़ियों की तस्वीर साझा की।
Was an absolute honour to meet The Prime Minister and all the other prominent athletes! @narendramodi All the power and luck to you Sir! pic.twitter.com/FituMYOvIb— Jaydev Unadkat (@JUnadkat) 30 June 2017
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों की मौजूदगी के बीच ट्रांस्टेडिया का उद्घाटन किया।
Gujarat: PM Modi inaugurates TransStadia in Ahmedabad; P Patel, I Pathan, G Narang, K Srikanth, B Bhutia, D Malik among others present. pic.twitter.com/R26vIXYm8L— ANI (@ANI_news) June 30, 2017
इससे पहले, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपानी ने ट्विटर पर ट्रांस्टेडिया की तस्वीरें साझा करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन की जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा कि ये खेल परिसर एशिया में सबसे बेहतर सुविधाओं वाला खेल परिसर है।
Happy to share that Asia’s finest integrated sports & entertainment complex TransStadia will be inaugurated by PM @narendramodi at Ahmedabad pic.twitter.com/zGPSa6U7rF— Vijay Rupani (@vijayrupanibjp) 30 June 2017
गौरतलब है कि ट्रांस्टेडिया पर काम साल 2008 में नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए शुरू हुआ था। ये प्रोजेक्ट 9 सालों में तैयार हुआ है, जिसमें तमाम खेलों के लिए विश्वस्तरीय आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं।