जीएसटी लांचिंग के कार्यक्रम पर कांग्रेस नेता और पार्टी के प्रवक्ता सत्यव्रत चतुर्वेदी ने बयान देते हुए कहा था कि कांग्रेस जीएसटी लांच सत्र में हिस्सा नहीं लेगी। 30 जून की यानी की आज की मध्य रात्रि को इस संबंध में संसद में विशेष सत्र का आयोजन किया जा रहा है। कांग्रेस के इस बयान से साफ हो गया था कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह इस कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगे। बता दें कि कांग्रेस ने पहले ही इस कार्यक्रम पर आपत्ति जताई थी। वहीं, तृणमूल कांग्रेस ने भी इस कार्यक्रम को बहिष्कार करने का फैसला किया था।
इस पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'कांग्रेस ने GST के विशेष सत्र के बहिष्कार की घोषणा की है। क्या आप पार्टी के इस रुख से सहमत हैं?' इस सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कुल 18,420 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। पोल में 39.91 फीसदी यानि 6,798 पाठक पार्टी के उपरोक्त सवाल से सहमत हुए। जबकि 60.58 फीसदी यानि 11,158 पाठक कांग्रेस पार्टी के इस रुख से सहमत नहीं हुए। वहीं, 2.52 फीसदी यानि 464 पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।