फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: इस्लाम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

Sun, 06 Mar 2022 08:09 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर

सार

आरोपी शैलेश ने एक व्हाट्सएप ग्रुप पर इस्लाम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्प्णी की थी। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग पुलिस थाने पहुंचे। 
विज्ञापन
arresting
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के नवसारी से शनिवार को पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि युवक ने इस्लाम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद पुलिस ने युवक का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी की पहचान बिलिमोरा तालुका के बंदर रोड निवासी शैलेश सारंग के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि, आरोपी शैलेश सारंग के खिलाफ जवाहर रोड निवासी जहीर अहमद कासली द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसमें कहा गया था कि, आरोपी ने एक व्हाट्सएप ग्रुप पर इस्लाम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग पुलिस थाने पहुंचे। 

बिलिमोरा पुलिस उप-निरीक्षक के एम वसावा ने बताया कि, पूरे क्षेत्र की शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हम मुस्लिम नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें