फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहमदाबाद: दूसरी लहर के बाद 70 फीसदी आबादी में बनीं एंटीबॉडी, पांचवें सीरो सर्वे से मिली जानकारी

Sat, 12 Jun 2021 03:20 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

अहमदाबाद में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान 70 फीसदी आबादी ने कोरोना के खिलाफ लड़ने के लिए एंटीबॉडी विकसित कर ली हैं। पांचवें सीरो सर्वे के दौरान इस बात का खुलासा किया गया है।
विज्ञापन
कोरोना का नया वैरिएंट - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना की खतरनाक दूसरी लहर के बाद गुजरात के अहमदाबाद में 70 फीसदी लोगों के शरीर में एंटीबॉडी विकसित हो गई हैं। अहमदाबाद महानगरपालिका की ओर से मई के आखिरी हफ्ते और जून के पहले हफ्ते के बीच किए गए पांचवें सिरोप्रवैलेंस सर्वे ने इस बात का खुलासा किया है। 

विज्ञापन


70 फीसदी आबादी ने विकसित की एंटीबॉडी
इस सिरोप्रवैलेंस के प्राथमिक नतीजों के मुताबिक, अहमदाबाद के 70 फीसदी आबादी ने कोरोना के खिलाफ एंटीबॉडी विकसित कर ली हैं। इस सर्वे में 15,000 से ज्यादा नगर वासियों को शामिल किया गया था। बता दें कि फरवरी 2021 में चौथा सीरो सर्वे किया गया था। इस सर्वे में पाया गया था कि इस शहर की 28 फीसदी की जनता में ही कोरोना के खिलाफ एंटीबॉडी विकसित हो गई हैं।

25 अप्रैल को अहमदाबाद में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले हुए दर्ज
जबकि पिछले साल जून में किए गए पहले सीरो सर्वे के मुताबिक, 18 फीसदी जनसंख्या ने एंटीबॉडी विकसित की थी। पिछले साल नवंबर-दिसंबर के बाद इस साल 25 अप्रैल को अहमदाबाद में सबसे ज्यादा कोरोना के दैनिक मामले दर्ज किए गए थे। 25 अप्रैल के दिन कोरोना के 5790 दैनिक मामले दर्ज किए गए थे।
विज्ञापन


अगले 10 दिनों सर्वे का आंकड़ा होगा सार्वजनिक
जबकि हाल ही में किए गए सीरो सर्वे ने खुलासा किया है कि मौजूदा समय में अहमदाबाद में 70 फीसदी आबादी ने कोविड के खिलाफ एंटीबॉडी विकसित कर ली हैं। हालांकि इस रिपोर्ट में दिए गए आंकड़ों का और विश्लेषण किया जा रहा है। अगले 10 दिनों में इस सार्वजनिक मंच पर जारी कर दिया जाएगा।

मास्क और वैक्सीनेशन ही प्राथमिकताएं
एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी का कहना है कि अगर कोरोना को फैलने से बचाना है तो यहां वैक्सीनेशन और मास्क को प्राथमिकता देनी होगी। हमें तीसरी लहर के लिए पहले से ही तैयार रहना होगा और सचेत रहना होगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें