शाही परिवार के सदस्य मांधाता सिंह जाडेजा और कादंबरी देवी जाडेजा राजकोट में अपना वोट डालने के लिए एक विंटेज कार में पहुंचे।
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। बता दें कि 15 फरवरी को वे कोरोना संक्रमित हो गए थे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ अहमदाबाद के नारनपुरा सब जोनल कार्यालय में अपना वोट डाल दिया है।
गुजरात निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने 31 मुस्लिम उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं।
गुजरात निकाय चुनाव में सभी की नजर गृह मंत्री अमित शाह पर है, बताया जा रहा है कि वे कुछ देर में मतदान के लिए पहुंचेंगे।
अहमदाबाद में नगर निकाय चुनाव में वोट डालते हुए लोग।
इन छह शहरों में मतदाताओं की कुल संख्या 1.14 करोड़ है जिनमें से 60.60 पुरुष और 54.06 लाख महिला मतदाता हैं। 11,121 चुनाव बूथ में से 2,255 संवेदनशील तथा 1,188 को अत्यंत संवेदनशील घोषित किया गया है। मतगणना 23 फरवरी को होगी।
भाजपा ने ‘विकास’ के नाम पर वोट मांगे हैं, वहीं लंबे समय से इन स्थानीय निकायों से सत्ता से बाहर कांग्रेस ने ‘बुनियादी सुविधाओं की कमी’ और ईंधन की कीमतों में वृद्धि को मुद्दा बनाया। प्रचार के अंतिम दिन गुजरात भाजपा प्रमुख सी आर पाटिल ने शहर में नरोदा से खादिया तक रोड शो किया। उनके साथ राज्य के मंत्री प्रदीपसिंह जडेजा और राज्यसभा सदस्य नरहरि अमीन भी थे।
स्थानीय निकाय चुनावों के दौरान 43,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किए गए हैं। पुलिस महानिदेशक आशीष भाटिया ने यह जानकारी दी। अहमदाबाद, राजकोट, सूरत, वड़ोदरा, भावनगर और जामनगर में होने वाले चुनाव की मतगणना 23 फरवरी को होगी।
बयान के अनुसार मुख्यमंत्री विजय रूपाणी अपने गृहनगर राजकोट में अनिल ज्ञान मंदिर स्कूल में बने मतदान केंद्र में अपना वोट डालेंगे। कोरोना की चपेट में आए रूपाणी फिलहाल अहमदाबाद के यूएन मेहता हार्ट हास्पिटल में उपचार करा रहे हैं।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को गुजरात निकाय चुनाव में अहमदाबाद में मतदान करेंगे। गुजरात भाजपा ने शनिवार को यह जानकारी दी थी।गुजरात भाजपा द्वारा शनिवार को जारी एक बयान के अनुसार शाह अहमदाबाद नगर निगम के नारनपुर वार्ड में अपना वोट डालेंगे।
11,121 चुनाव बूथ में से 2,255 संवेदनशील और 1,188 को अत्यंत संवेदनशील घोषित किया गया है। मतगणना 23 फरवरी को होगी। इसके बाद 28 फरवरी को 31 जिला और 231 तालुका पंचायतों और 81 नगर निकायों के लिए चुनाव होगा। कोविड-19 से पीड़ित पाए गए रूपाणी को देर रात अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है और वह रविवार को अपने गृहनगर राजकोट में वोट डाल सकते हैं।
गुजरात में निकाय चुनाव के तहत रविवार को छह बड़े शहरों में मतदान होगा जो कोविड-19 रोधी उपायों के बीच सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा। अहमदाबाद, सूरत, वड़ोदरा, भावनगर, जामनगर और राजकोट नगर निगम चुनाव को मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के लिए एक परीक्षा के रूप में देखा जा रहा है जो अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव का मिजाज तय कर सकते हैं।
अधिकारियों ने बताया कि कुल 575 सीटों के लिए मतदान होगा जिसके लिए 2,276 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें से भाजपा के 577, कांग्रेस के 566, आम आदमी पार्टी के 470, राकांपा के 91 और अन्य दलों से 353 तथा 228 निर्दलीय उम्मीदवार हैं।
इस संबंध में एक चुनाव अधिकारी ने कहा कि इन छह शहरों में मतदाताओं की कुल संख्या 1.14 करोड़ है जिनमें से 60.60 पुरुष और 54.06 लाख महिला मतदाता हैं।