फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: अनुशासनहीनता में विधायक मेवानी विधानसभा से दिन भर के लिए निलंबित

Fri, 19 Mar 2021 06:00 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर।
विज्ञापन
जिग्नेश मेवानी
विज्ञापन

गुजरात के निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवानी को अनुशासनहीनता के लिए शुक्रवार को गुजरात विधानसभा से दिन भर के लिए निलंबित कर दिया गया। उन्होंने एक दलित व्यक्ति की हत्या का मुद्दा विधानसभा अध्यक्ष की अनुमति के बगैर उठाया था, जिसके बाद उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई।

विज्ञापन


इस मुद्दे को लेकर विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी के आदेश पर उन्हें सदन से बाहर किया गया। गौरतलब है कि इसी कारण को लेकर बृहस्पतिवार को भी मेवानी को सदन से बाहर किया गया था।

विधानसभा में जैसे ही प्रश्नकाल समाप्त हुआ, वडगाम से विधायक मेवानी ने अचानक ही एक पोस्टर लहराया, जिसपर एक दलित व्यक्ति की तस्वीर थी। इस व्यक्ति की दो मार्च को पुलिसकर्मियों की कथित मौजूदगी में भीड़ ने हत्या कर दी थी। पोस्टर पर लिखा था कि आप दोषियों को गिरफ्तार क्यों नहीं कर रहे हैं?
विज्ञापन


मेवानी उस घटना का जिक्र कर रहे थे, जिसके तहत भावनगर के घोघा तालुका के सनोदर निवासी अमराभाई बोरीचा (50) की स्थानीय पुलिस उपनिरीक्षक (पीएसआई) की मौजूदगी में कथित तौर पर हत्या कर दी गई थी।

मेवानी का माइक जब बंद कर दिया गया, तब उन्होंने जोर-जोर से बोलना शुरू कर दिया और पूछा कि राज्य की भाजपा सरकार ने अभी तक पीएसआई को गिरफ्तार क्यों नहीं किया है। उन्होंने सरकार से यह स्पष्ट करने को कहा कि क्या गृह राज्य मंत्री प्रदीपसिंह जडेजा पीएसआई से संबद्ध हैं।

इस पर, स्पीकर ने मेवानी से अनुशानहीनता नहीं बरतने और बैठ जाने को कहा। त्रिवेदी ने विधायक से कहा कि यदि वह कोई मुद्दा उठाना चाहते हैं तो पहले उनहें अनुमति लेनी चाहिए। बार-बार आग्रह करने के बाद भी मेवानी जब नहीं बैठे, तब त्रिवेदी ने सारजेंट से विधायक को सदन से बाहर करने को कहा। त्रिवेदी ने अनुशासनहीनता को लेकर मेवानी को दिन भर के लिए सदन से निलंबित भी कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें