महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों के बीच पुणे प्रशासन ने शुक्रवार को बताया कि सकारात्मकता दर में वृद्धि होने के बावजूद शहर में कोरोना के चलते होने वाली मृत्यु की दर कम बनी हुई है। पुणे के मेयर मुरलीधर मोहोल ने कहा, पुणे में मृत्यु दर 2.29 फीसदी है जो पहले 2.6 फीसदी से अधिक थी। हालांकि, सकारात्मकता दर अब 23 फीसदी पर पहुंच गई है जो पहले 10 फीसदी से बी कम थी। पुणे प्रशासन ने कोरोना नियंत्रण पर काबू पाने के लिए जांच की संख्या रोजाना 12 हजार कर दी है।