फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: 71 करोड़ के मनरेगा घोटाले में गुजरात के मंत्री का बेटा गिरफ्तार, पुलिस ने तत्कालीन टीडीओ को भी पकड़ा

Sun, 18 May 2025 07:10 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली

सार

देवगढ़बरिया निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले बच्चूभाई खाबड़ पंचायत और कृषि राज्य मंत्री हैं। इस घोटाले में 35 एजेंसियों के मालिकों ने सरकारी अधिकारियों के साथ मिलीभगत करके मनरेगा योजना के तहत भुगतान प्राप्त करने के लिए फर्जी कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र और अन्य सबूत पेश किए। इन लोगों ने 2021 और 2024 के बीच 71 करोड़ रुपये की हेराफेरी की।
विज्ञापन
बच्चूभाई खाबड़, मंत्री, गुजरात - फोटो : X@bachubhaikhabad
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के मंत्री बच्चूभाई खाबड़ के बेटे बलवंत खाबड़ को 71 करोड़ रुपये के मनरेगा घोटाले में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि कुछ अनुबंधित एजेंसियों को काम पूरा किए बिना या सामान की आपूर्ति किए बिना सरकार से भुगतान प्राप्त कराया गया था। पुलिस ने दाहोद जिले में तत्कालीन तालुका विकास अधिकारी (टीडीओ) दर्शन पटेल को भी गिरफ्तार किया। इससे अब तक गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या सात हो गई है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Weather: पंजाब से बंगाल तक मानसून पूर्व बारिश, हरियाणा समेत 10 राज्यों में गर्मी और लू; 46 डिग्री पहुंचा पारा

देवगढ़बरिया निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले बच्चूभाई खाबड़ पंचायत और कृषि राज्य मंत्री हैं। इस घोटाले में 35 एजेंसियों के मालिकों ने सरकारी अधिकारियों के साथ मिलीभगत करके मनरेगा योजना के तहत भुगतान प्राप्त करने के लिए फर्जी कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र और अन्य सबूत पेश किए। इन लोगों ने 2021 और 2024 के बीच 71 करोड़ रुपये की हेराफेरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IPS Anurag: आईपीएस अधिकारी अनुराग त्रिपुरा के डीजीपी नियुक्त, नीरव मोदी केस में CBI जांच का किया था नेतृत्व

पुलिस ने पिछले महीने दर्ज किया था मामला
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बलवंत खाबड़ इनमें से एक एजेंसी के मालिक हैं, जिन पर आदिवासी बहुल दाहोद जिले के देवगढ़ बारिया और धनपुर तालुका के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में मनरेगा कार्यों में धोखाधड़ी करने का आरोप है। जिला ग्रामीण विकास एजेंसी की ओर से 71 करोड़ रुपये के घोटाले का खुलासा किए जाने के बाद पुलिस ने पिछले महीने मामला दर्ज किया था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें