डीएसपी केके पांड्या ने बताया कि घायलों को राधनपुर और पाटन के अस्पतालों में रेफर किया गया है। उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने पर दोनों वाहनों के चालकों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और मोटर वाहन अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी।
गुजरात के पाटन में हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। हादसा रधनपुर के करीब हुआ। यहां सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक को जीप ने पीछे टक्कर मार दी। जीप में करी 15 यात्री सवार थे।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, अचानक जीप का टायर फट जाने की वजह से ड्राइवर ने जीप पर से नियंत्रण खो दिया। पुलिस के मुताबिक जीप वरही की ओर जा रही थी। मृतकों की पहचान संजूभाई फुलवाड़ी (50), दुदाभाई राठौड़ (50), राधाबेन परमार (35), काजल परमार (59), अमृता वंजारा (15) और पिनालबेन वंजारा के रूप में हुई है।