फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात विधानसभा ने एक दिन की सबसे लंबी बैठक का 1993 का अपना रिकार्ड तोड़ा

Sat, 27 Jul 2019 08:06 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
विज्ञापन
गुजरात विधानसभा
विज्ञापन
चौदहवीं गुजरात विधानसभा ने एक दिन की सबसे लंबी बैठक के 1993 के अपने ही रिकार्ड को तोड़ दिया। शुक्रवार-शनिवार को विधानसभा की कार्यवाही 12 घंटे और नौ मिनट से अधिक समय चली।
विज्ञापन


इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष की घोषणा के बाद विधायकों और अधिकारियों ने "ऐतिहासिक" घटना का उत्सव मनाया।

शनिवार को जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, "चौथे सत्र का अंतिम दिन गुजरात विधानसभा के लिए ऐतिहासिक रहा क्योंकि इसकी कार्यवाही 12 घंटे और नौ मिनट से अधक समय तक चली और इससे छह जनवरी 1993 का उसका रिकार्ड टूट गया।" 

छह जनवरी 1993 को विधानसभा की कार्यवाही 12 घंटे और आठ मिनट तक चली थी।

इसमें कहा गया कि शुक्रवार की कार्यवाही सुबह 10 बजे शुरू हुई और देर रात (शनिवार) करीब 12 बजकर नौ मिनट तक चली। इस दौरान विधायकों द्वारा लिये गए भोजनावकाश का वक्त नहीं जोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें