फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम खान जैसे लोगों का सामना करने में सक्षम हूं : भाजपा सांसद रमा देवी

Sat, 27 Jul 2019 07:16 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सपा सांसद आजम खान और भाजपा सांसद रमा देवी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी की सांसद रमा देवी ने शनिवार को कहा कि उनमें शक्ति है कि वे समाजवादी पार्टी नेता आजम खान जैसे लोगों का सामना कर सकती हैं।
विज्ञापन


समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में रमा देवी ने कहा, "जिस कुर्सी पर मैं बैठी थी वह सभी की है। उन्होंने ऐसी भाषा का इस्तेमाल देश की सभी महिलाओं के लिए किया है। मेरे संसदीय क्षेत्र की जनता ने मेरे ऊपर विश्वास किया और मुझे चुनकर भेजा। मुझमें ऐसे लोगों का सामना करने की शक्ति है।" 

बता दें कि तीन तलाक पर बहस के दौरान गुरुवार को आजम खान ने भाजपा सांसद और लोकसभा की पीठासीन अधिकारी रमा देवी पर अभद्र टिप्पणी की। शुक्रवार को उनकी इसी टिप्पणी पर लोकसभा में काफी हंगामा हुआ। सदन से उन्हें निलंबत करने की लगातार मांग की जा रही है। 
विज्ञापन


भाजपा और सहयोगी दल आजम खान से बिना शर्त मांफी मांगने पर अड़े हैं। सत्ता पक्ष चाहता है कि या तो आजम खान माफी मांगें, अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। स्पीकर ओम बिड़ला और विपक्ष ने सदन में आजम के माफीनामे की मंजूरी दे दी है। अगर आजम माफी नहीं मांगते हैं तो उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाया जा सकता है।

रमा देवी ने कहा, "इस मुद्दे पर सभी दलों के नेताओं ने बैठक की और सोमवार को इस पर निर्णय सुनाया जाएगा। मैं उस बैठक का हिस्सा नहीं थी।"

उत्तर प्रदेश के रामपुर से लोकसभा सांसद आजम खान रमा देवी को कहे गए अपने शब्द के लिए माफी नहीं मांगना चाहते। वह लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से मिल चुके हैं। पत्नी के साथ गए आजम का यही कहना है कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं कहा है। आसन का अपमान नहीं किया। उनके कहे में आसन के अपमान का कोई भाव नहीं था।  
विज्ञापन


रमा देवी ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी आड़े हाथों लिया, जिन्होंने लोकसभा में आजम खान का समर्थन किया था।

लोकसभा में अखिलेश के बयान के बारे में बात करते हुए रमा देवी ने कहा, "उन्होंने सिर्फ मुझे ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए ऐसा बोला... उनकी भाषा में उनका अहंकार और घमंड दिखता है। उन्हें ऐसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, वे मुख्यमंत्री के पद पर रह चुके हैं। उन्होंने वह सब कुछ कहा ताकि आजम खान को बचाया जा सके। कोई इसकी सराहना नहीं करेगा... लोकसभा एक आदरणीय जगह है। एक व्यक्ति लोगों की तरफ से दिए गए वोट के बाद वहां पहुंच पाता है।" 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें