फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात : राजकोट में 100 महिलाओं ने लाइसेंसी हथियार के लिए किया आवेदन

Tue, 13 Oct 2020 08:56 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
विज्ञापन
बंदूक - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

देश में लड़कियों और महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के मामले बढ़ रहे हैं और मीडिया में सामने आ रहे हैं। हाल ही में हुए हाथरस कांड ने दुनिया को झकझोर कर रख दिया है। इसके बाद राजस्थान, बिहार के बक्सर और दूसरी जगहों से जघन्य मामले दर्ज किए गए। 

विज्ञापन



इस सबसे बीच एक बहस छिड़ी कि महिलाओं और लड़कियों को अपनी सुरक्षा के लिए अपने पास या तो कोई धारदार हथियार या फिर मिर्च पाउ़डर जैसी चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। इसी सिलसिले में गुजरात में 100 लड़कियों ने लाइसेंसी हथियार के लिए आवेदन किया है।

गुजरात के राजकोट में 100 लड़कियों ने लाइसेंसी हथियार अपने पास रखने के लिए जिला कलेक्टर ऑफिस में आवेदन किया। ये महिलाएं राज्य के अलग-अलग जिलों से राजकोट पहुंची थीं। इन महिलाओं ने यहां अपनी सुरक्षा के लिए लाइसेंसी हथियार प्राप्त करने के लिए फॉर्म भरा। 
विज्ञापन


इसके अलावा राजकोट में 14 साल की मितल केशुभाई परमार की अगुवाई में यहां धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान मितल ने कहा कि हम महिलाएं हमारे देश के प्रधानमंत्री, राज्य के मुख्यमंत्री और राज्यपाल से जानना चाहते हैं कि जब एक दिन में ही नोटबंदी हो सकती है, लॉकडाउन लग सकता है तो एक ही दिन में दुष्कर्मियों को सजा देने का कानून क्यों नहीं बन सकता है?

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें