कोरोना वायरस की मार झेल रहे अहमदाबाद में 23 जून को होने वाली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा अब नहीं निकलेगी। गुजरात उच्च न्यायालय ने आदेश दिया है कि कोरोना महामारी के चलते रथ यात्रा आयोजित नहीं की जाएगी।
कोविड-19 महामारी को देखते हुए इस साल पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा पर रोक लगाने के न्यायिक आदेश वापस लेने के लिए शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है।
मुख्य न्यायाधीश एसए बोबडे की अध्यक्षता वाली पीठ ने गुरुवार को कहा था कि सार्वजनिक स्वास्थ्य और सुरक्षा के हित को ध्यान में रखते हुए इस साल पुरी में रथ यात्रा की अनुमति नहीं दी जा सकती। मुख्य न्यायाधीश ने कहा था कि अगर हम इस साल रथ यात्रा आयोजित होने देते तो भगवान जगन्नाथ हमें माफ नहीं करते।
Gujarat High Court has ordered that Lord Jagannath's Rath Yatra that was scheduled to take place on 23 June in Ahmedabad will not be held, in view of #COVID19 pandemic pic.twitter.com/NGNiMP3bKB